Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मजबूर मां ने अपने 4 दिन के जुड़वां बेटों को गोद देनेवाली संस्था को सौंपा
    झारखण्ड

    मजबूर मां ने अपने 4 दिन के जुड़वां बेटों को गोद देनेवाली संस्था को सौंपा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. गरीबी इंसान से जो नहीं करना चाहिए वह भी करा देती है। गरीबी के आगे मजबूर एक मां ने अपने कलेजे पर पत्थर रखकर चार दिन के अपने जुड़वां बेटों को सोमवार को गोद देेनेवाली संस्था को सौंप दिया। बच्चों के पालन-पोषण में उसकी असमर्थता को देखकर रिश्तेदारों ने सीडब्ल्यूसी की पूर्व सदस्य मीरा मिश्रा से संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। मीरा मिश्रा ने पीड़िता से बात की, तो पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोनों नवजातों का पालन-पोषण नहीं कर सकती, क्योंकि उसके पास खुद के खाने का जुगाड़ नहीं है, तो इन्हें कहां से पाल सकेगी। इसके बाद सरकारी प्रक्रिया के तहत मीरा मिश्रा ने दोनों नवजातों को एडॉप्शन एजेंसी को सरेंडर करा दिया। दोनों शिशुओं की मेडिकल जांच करने के बाद करुणा आश्रम में रखा गया है।

    पहले से दो बेटियां हैं, उनकी परवरिश भी मुश्किल

    पीड़िता की कहानी काफी दुखदायी है। पति एतवा मुंडा की 7 साल पहले मौत हो गई। उसकी दो बेटियां एक 9 साल और दूसरी 7 साल की हैं। इनको बड़ी मुश्किल से पल रही है। पति के जाने का ऐसा छ्टका लगा कि मानसिक स्थिति गड़बड़ा गई। पिछले साल वासना के भूखे किसी भेड़िया ने उसे अपना शिकार बना लिया। परिणाम स्वरूप चार दिन पहले उसने रिम्स में जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

    60 दिन के अंदर जैविक पिता बच्चों पर कर सकता है दावा
    सीडब्ल्यूसी की पूर्व सदस्य मीरा मिश्रा ने बताया कि दोनों नवजातों को गोद देेनेवाली संस्था को सरकारी प्रक्रिया के तहत सरेंडर कराया गया है, अब 60 दिन के अंदर यदि चाहे तो बच्चे के जैविक पिता उन्हें लेने के लिए दावा कर सकता है कि वह उन्हें पालना चाहता है। जिसकी जांच व प्रक्रिया के बाद उसे सौंपा जा सकता है। अगर 60 दिन के अंदर नहीं आता है, तो दोनों बच्चों का पालन-पोषण एजेंसी करेगी।

    गरीबी के कारण 28 दिन की बच्ची को दे दिया था दूसरे को
    हाल ही में तुपुदाना क्षेत्र में एक मां ने 28 दिन की अपनी बेटी को एक नि:संतान दंपती के हाथ बेच दिया था। मामला संज्ञान में आने पर सीडब्ल्यूसी ने बच्ची को रेस्क्यू कर करुणा आश्रम भेजा था। उस परिवार का भी कहना था कि उनके पहले से बच्चे हैं। गरीबी में एक और बच्ची को वे नहीं पाल सकते। लेकिन, जांच में पता चला कि पैसे लेकर एक दलाल ने नि:संतान दंपती को दिलाया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.