Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की 6 जनवरी को मिलेगी सम्मान राशि
    Breaking News

    झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की 6 जनवरी को मिलेगी सम्मान राशि

    AdminBy AdminJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में जनवरी महीने में दो किस्तें आने वाली हैं। मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई 2500 रुपयों की राशि अब महिलाओं के खाते में आने शुरू हो चुकी है। 6 जनवरी को बची हुई महिलाओं के खाते में आ यह राशि जायेगी। मगर इस बार की यह राशि भव्य समारोह के साथ महिलाओं के खाते में जायेगी। इसके लिए राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं,जो 6 जनवरी को नामकुम के आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली नामकुम में आयोजित की जायेगी। रांची ज़िला प्रशासन की ओर से वृहत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद है इस समारोह में राज्यभर से 3 से 4 लाख महिलाएं शामिल होंगी।

    बता दें कि मंईयां सम्मान योजना की राशि जनवरी में एक नहीं बल्कि दो किस्त के रूप में महिलाओं को मिलेगी। जनवरी के महीने में महिलाओं के अकाउंट में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात मिलेगी। जिन महिलाओं को दिसम्बर महीने में राशि ट्रांसफर नहीं हुई है, उनके खाते में तो 2500 रुपयों की राशि तो जायेगी ही, उसके बाद दूसरी किस्त 15 जनवरी को सभी लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है।

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी। दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बारीकी से नज़र रखी जा रही है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

    मंईयां सम्मान योजना के इस राज्यस्तरीय समारोह में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी से लोगों के मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.