Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव चिन्हों की सूची जारी—तारीखों का इंतज़ार

    January 8, 2026

    कोयला घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर ED की रेड, प्रतीक जैन के घर भी छापेमारी, ममता बनर्जी पहुंचीं मौके पर

    January 8, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर

    January 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट
    Breaking News

    दिल्ली विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट

    AdminBy AdminJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली की 70 सीटों पर एक चरण में होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को एक चरण में मतदान किया जायेगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आयेंगे। 1.55 करोड़ मतदाता दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें 83.40 पुरुष और 71.74 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार वोट करने वाले 2.08 लाख मतदाता हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है।  निर्वाचन चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनके अलावा इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु भी उपस्थित थे।

    बता दें कि निर्वाचन आयोग भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथियों का आज ऐलान किया है, लेकिन प्रमुख पार्टियां आप, भाजपा और कांग्रेस पहले से ही चुनावी मोड में आ चुकी हैं। आप ने तो काफी पहले सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। उसके सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों में जुट भी गये हैं। भाजपा और कांग्रेस ने भी लगभग आधे प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी हैं। रही बात मुख्यमंत्री चेहते की तो यह तय है कि आप का मुख्यमंत्री चेहरा पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ही होंगे। भाजपा और कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री चेहरों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन भाजपा के प्रवेश वर्मा, जो कि अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ नयी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके नाम की चर्चा इस बार हो रही है।

    योजनाओं की सौगात देने की मची है होड़

    आप हो, भाजपा हो, या कांग्रेस हर पार्टी अपने-अपनी दांव मतदाताओं को लुभाने के लिए चलने लगी है। झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी की पिछले चुनाव की सफलता दिल्ली के चुनाव में सर चढ़ कर बोलेगी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहां अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी की सरकार बनने का ख्वाब देख रहे हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने के सपने संजोए हुए है। अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, पानी के गलत बिल माफ करने, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने, ऑटो चालकों के लिए 10 ऐलान, संजीवनी योजना वगैरह का वादा कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात कही गई है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की तरफ से एलान किया है कि अगर उनकी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता, तो कोई भी योजना बंद नहीं होगी। बल्कि, और कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जाएंगी।

    2020 विधानसभा चुनाव में आप को मिला था प्रचंड बहुमत

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का चुनाव 8 फरवरी को संपन्न हुआ था और परिणाम 11 फरवरी को आया था। जिसमें 62.59% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि यह आंकड़ा 2015 के विधानसभा चुनाव से 4.88% कम था। पिछले चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 62 सीटें जीती हैं। वहीं भाजपा के खाते में 8 सीटें आयी थीं। कांग्रेस का हाल यह है कि पिछले दो चुनावों से पार्टी के हाथ एक भी सीट नहीं आयी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव चिन्हों की सूची जारी—तारीखों का इंतज़ार

    January 8, 2026

    कोयला घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर ED की रेड, प्रतीक जैन के घर भी छापेमारी, ममता बनर्जी पहुंचीं मौके पर

    January 8, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर

    January 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव चिन्हों की सूची जारी—तारीखों का इंतज़ार
    • कोयला घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर ED की रेड, प्रतीक जैन के घर भी छापेमारी, ममता बनर्जी पहुंचीं मौके पर
    • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर
    • झारखंड शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, गोवा से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी नवीन केडिया
    • झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर: मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th Jan | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.