Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी, क्या राज्य के 1. 36 लाख करोड़ रूपया पर बनेगी बात !
    Breaking News

    झारखंड दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी, क्या राज्य के 1. 36 लाख करोड़ रूपया पर बनेगी बात !

    AdminBy AdminJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुरुवार का दिन झारखंड सरकार के लिए तो महत्वपूर्ण है ही. झारखंड में संचालित कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के लिए भी कम महत्वपूर्ण नहीं होगा. केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष कई तरह की बातें उठ सकती हैं. कोयला मंत्री भी राज्य के मुखिया से मुलाकात कर कोयला के उत्पादन में आ रही परेशानियों को बता सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बकाया 1.36 लाख करोड़ का मुद्दा भी उठा सकते हैं. हो सकता है कि इस मुद्दे पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो.

    केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी झारखंड दौरे पर

    चुनाव के पहले से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी के मद में 1. 36 लाख करोड़ रूपया मांग रहे हैं. केंद्र सरकार इस बकाया से इनकार कर रही है. तो मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में डिटेल्स भी जारी किया था. बताया था कि क्यों और कैसे झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रूपया बकाया है. गुरुवार को दो दिन के दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी झारखंड पहुंचे हैं .तय कार्यक्रम के अनुसार कोयला मंत्री सीसीएल के प्रस्तावित 200 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की भी नींव रखेंगे. गांधीनगर कॉलोनी के पीछे कर्मचारियों के लिए बनने वाले आवास की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा बीसीसीएल में अनुकंपा पर कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी देंगे.

    कोयला मंत्री का झारखंड दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण

    बताया जाता है कि राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ कोयला अधिकारियों की भी बैठक होगी. कोयला मंत्री का झारखंड दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है. देश के कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया के लिए झारखंड महत्वपूर्ण है. यहां कोल इंडिया की  इकाई बीसीसीएल, सीसीएल,ईसीएल की कई एरिया और सीएमपीडीआईएल संचालित है. वैसे ,कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयां से झारखंड सरकार को डीएमएफटी फंड से बड़ी राशि मिलती है. फिलहाल झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के बीच 1.36 लाख करोड रुपए का विवाद चल रहा है. इस विवाद के बाद पहली बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय कोयला मंत्री साथ होंगे. फिलहाल कोल इंडिया का पूरा फोकस कोयला उत्पादन बढ़ाने पर है.

    अगर बकाया  राशि नहीं मिली तो कोर्ट की शरण में जाएगी सरकार 

    कोयले के आयात को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए हर अनुषंगी कंपनी को लक्ष्य दे दिया गया है. उत्पादन की रफ्तार की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. ऐसे में कोयला मंत्रालय के लिए झारखंड महत्वपूर्ण है. तो झारखंड के लिए भी 1.36 लाख करोड़ रूपया भी मायने रखता है. झारखंड सरकार लगातार इन रुपयों की मांग कर रही है. सूत्र बताते है कि आज की बैठक में कम से कम बातचीत का सिलसिला जरूर शुरू हो सकता है. झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा था कि अगर बकाया  राशि नहीं मिली तो कोर्ट की शरण में सरकार जा सकती है. वैसे आज की बैठक में कोयला कंपनियों के साथ-साथ सरकार की भी नजर रहेगी. झारखंड सरकार भी चाहेगी कि इस मुद्दे पर विवाद आगे नहीं बढ़े और पैसा मिल जाए. तो कोयला उत्पादन का जितना दबाव है उसको देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि कोयला मंत्रालय भी इस विवाद को बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाएगा.

    झारखंड में कोयला ब्लॉक का आवंटन भी कई लोगों को हुआ है. एक आंकड़े के अनुसार कम से कम 10 कोयला ब्लॉक झारखंड में निजी क्षेत्र को आवंटित किए गए हैं.. ऐसे में कोयला उत्पादन बढ़ाने में सरकारी कोयला कंपनी हो अथवा निजी क्षेत्र की कंपनियां, सबको झारखंड सरकार की सहयोग की जरूरत होगी. संभव है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कोयला मंत्री झारखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.