Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»महाप्रसाद रसोई में अदाणी परिवार की सास-बहू का दिखा अद्भुत रूप, मिलकर बनाई रोटी
    Breaking News

    महाप्रसाद रसोई में अदाणी परिवार की सास-बहू का दिखा अद्भुत रूप, मिलकर बनाई रोटी

    AdminBy AdminJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाकुंभ के भव्य आयोजन में जब श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे थे, तब सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल में 21 जनवरी 2024 को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। इस्कॉन के विशाल रसोईघर में हाथों से मटर की फलियां छीलती डॉ. प्रीति अदाणी अपनी बहू और नन्ही पोती के साथ बैठी थीं।

    सबका मनमोह गई सास-बहू की जोड़ी

    इस्कॉन रसोई में सेवा करने वाली महिलाओं की टोली जुटी हुई थी—कोई सब्जी छील रहा था तो कोई हल्के हंसी-मजाक के बीच सेवा में जुटा हुआ था। इस बीच डॉ. प्रीति अदाणी ओर उनकी बहू परिधि अदाणी उनके बीच पहुंचती हैं और मुस्काते हुए साथ ही सेवा करना शुरू कर देती हैं। मटर के दानों को अपने हाथों से अलग करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उनके साथ उनकी बहू परिधि अदाणी भी मटर छीलने का काम पूरी लगन से कर रही थीं। इस सबके बीच उनकी पोती भी गोद में बैठ कर मटर छीलने की कोशिश करती दिखी। अपनी मां, पत्नी और बेटी को पास ही खड़े गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी भी तल्लीनता से देख रहे थे।

    रोटी बनाने के काम में दिखी दक्षता

    इसके बाद डॉ. प्रीति अदाणी अपनी बहु के साथ उस जगह पर पहुंचीं जहां पर रोटी बनाने का काम चल रहा था। वहां पहुंचते ही सास-बहू की जोड़ी जमीन पर बैठ गई और रोटियों पर घी लगाने का काम करने लगी। रोटी मेकिंग मशीन से रोटी बन कर जैसे ही बाहर आती डॉ. प्रीति अदाणी और परिधि अदाणी फौरन उन रोटियों में घी लगा कर श्रृद्धालों को परोसने के लिए आगे बढ़ा देते।
    सादगी, सेवा और संस्कृति—तीनों का यह सुंदर संगम कुंभनगरी में अपनी एक अलग पहचान छोड़ गया।
    21 जनवरी 2025 को गौतम अदाणी सपरिवार महाकुंभ स्थल प्रयागराज आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने इस्कान में प्रसाद सेवा, पवित्र संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना और बड़े हनुमान जी के दर्शन किए। बता दें कि महाकुंभ के मौके पर अदाणी समहू ने इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण और गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरण का संकल्प लिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.