Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चतरा में हथियारों के साथ तीन उग्रवादी गिरफ्तार
    Breaking News

    चतरा में हथियारों के साथ तीन उग्रवादी गिरफ्तार

    AdminBy AdminJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोत कला स्थित दुरुकी नदी ईलाके से पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं। एसपी विकास पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ईलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि विगत 29 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरसोत कला के दुरुकी नदी के किनारे कुछ संदिग्ध हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी किया। इस दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों मे विकास कुमार यादव, जय कुमार उर्फ करीब और तसलीम अंसारी शामिल हैं। ये तीनों अपराधी पलामू जिले के रहने वाले हैं, गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो सुतली बम, दो देशी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा व चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अपराधी शातिर किस्म के हैं और इन पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। ये सभी पूर्व में नक्सली संगठन टीएसपीसी से भी जुड़े रहे हैं। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे मामले दर्ज हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.