Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लातेहार में कोयला लदा ट्रक घर में घुसा, एक की मौत
    Breaking News

    लातेहार में कोयला लदा ट्रक घर में घुसा, एक की मौत

    AdminBy AdminFebruary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Latehar Accident: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के बहेर चौक के पास कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा ग्रामीणों के घर में घुस गया. इस घटना में हाइवा चालक की मौत हो गई जबकि हाइवा का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना में दो ग्रामीणों का घर और एक दुकान भी तबाह हो गई. मृतक चालक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है, जो लातेहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जाता है कि हाइवा में अवैध कोयला लदा था. हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है.

    दरअसल बीती रात करीब 1:00 बजे कोयला लदा हाइवा हेरहंज से तेज रफ्तार में मनिका की ओर आ रहा था. इसी दौरान हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर बहेर चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों का घर और दुकान ध्वस्त हो गया. इस घटना में हाइवा चालक कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में ग्रामीण नागेश्वर यादव और राजकिशोर यादव का घर और दुकान पूरी तरह से तबाह हो गया. गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकान में कोई नहीं था और घर के लोग भी अंदर कमरे में सो रहे थे. नहीं तो घटना और बड़ी हो सकती थी.

    इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शशि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पूरी जांच की जा रही है. हाइवा के मालिक के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है.

    अवैध कोयला कारोबार चरम पर

    इधर, स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो लातेहार जिले में इन दिनों अवैध कोयला कारोबार चरम पर है. लातेहार, बालूमाथ और हेरहंज थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार चल रहा है. कोयला तस्कर बेखौफ होकर रात में कोयला तस्करी करते हैं. स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो बालूमाथ-हेरहंज-मनिका/पांकी मार्ग पर रात होते ही अवैध कोयला वाहन पूरी रफ्तार से दौड़ने लगते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह दुर्घटना भी अवैध कोयला कारोबार के कारण ही हुई है.

    बैठक और बालू तक ही सीमित है लातेहार जिला टास्क फोर्स

    यहां आपको बता दें कि लातेहार जिले में खनन टास्क फोर्स का गठन किया गया है. लेकिन यह बैठकों और बालू के खिलाफ छापेमारी तक ही सीमित है. कभी-कभी खनन विभाग कोयला कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तो करता है, लेकिन तस्करों को रोकने के लिए यह काफी नहीं है. ग्रामीणों की मानें तो अगर जिला प्रशासन के अधिकारी रात में सिर्फ सर्च अभियान चलाएं तो बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी का पर्दाफाश हो जाएगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.