Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजस्थान के व्यापारी की खूंटी में हत्या का मामला : दो आरोपी हिरासत में, कटा हुआ सिर बरामद
    Breaking News

    राजस्थान के व्यापारी की खूंटी में हत्या का मामला : दो आरोपी हिरासत में, कटा हुआ सिर बरामद

    AdminBy AdminMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खूंटी: रांची के नामकुम पुलिस की मदद से खूंटी पुलिस ने राजस्थान के व्यवसायी पुखराज की सिर कलम करने के चर्चित मामले का खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने न सिर्फ दो लोगों को हिरासत में लिया है, बल्कि मृतक का सिर भी बरामद किया है, जिसे खेत में गाड़ कर छिपाया गया था.

    नामकुम थाना क्षेत्र के सुकरीडीह में पुखराज की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसका सिर काटकर वहीं एक अरहर के खेत में दफना दिया था और मृतक के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था. पुलिस इस चर्चित हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजस्थान का पुखराज 27 फरवरी को 40 क्विंटल डोडा खरीदने रांची आया था और इस दौरान उसका संपर्क राज नामक व्यक्ति से हुआ. इसके बाद राज व्यवसायी को नामकुम ले गया और दो व्यक्तियों से उसकी मुलाकात कराई. व्यवसायी पुखराज के पास उस समय 27 लाख रुपये थे. लेकिन उस समय डोडा उपलब्ध नहीं था. नामकुम के दोनों लोगों ने सोचा कि हाथ में आए पैसे को वापस क्यों जाने दें. इसके बाद तीनों ने मिलकर योजना बनाई और हथौड़े से सिर पर वार कर व्यवसायी पुखराज की हत्या कर दी. इसके बाद सिर को पास के अरहर के खेत में गाड़ कर छिपा दिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर व्यवसायी के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के जानुमडीह मोड़ के पास फेंक दिया.

    इधर, घटना के बाद से ही जांच में जुटी खूंटी पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और हथौड़ा और कुछ पैसे भी बरामद कर लिए हैं.

    गौरतलब है कि खूंटी पुलिस ने 28 फरवरी की सुबह उसका सिर कटा शव बरामद किया था. शव मिलने के बाद एसपी अमन कुमार ने डीएसपी वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले को सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. ब्लाइंड केस का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन तकनीकी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने में सफलता हासिल की है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.