Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के इस सरकारी विभाग में 10000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; मंत्री का बड़ा एलान
    Breaking News

    झारखंड के इस सरकारी विभाग में 10000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; मंत्री का बड़ा एलान

    AdminBy AdminMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 10 हजार से अधिक बहाली करेगी। बुधवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यह घोषणा की। उन्होंने 56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी, 11 दंत चिकित्सक, 57 ओटी टेक्निशियन को नियुक्त पत्र सौंपा।
    मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच स्वस्थ झारखंड-सुखी झारखंड को पूरा करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। रिम्स में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए बहुत जल्द ही पांच सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं।
    डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था । विभाग रिटायर डाक्टर्स से भी सेवाएं लेगा।

    हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज, सुदूर इलाकों में बाइक एंबुलेंस

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य को बहुत जल्द कई मेडिकल कॉलेज भी देने जा रहे हैं मेडिकल सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हर पंचायत में हेल्थ काटेज बनाएंगे। एआई टेक्नोलॉजी के तहत इलाज की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इलाज होगा। 

    उन्होंने आगे कहा कि 108 एम्बुलेंस का विस्तार करने जा रहे हैं। साथ ही रिमोट एरिया में बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की गई थी। इससे बड़े पैमाने पर लोगों की जान बची।

    बड़ी कंपनियां करें स्वास्थ्य सेक्टर में करें काम

    मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में स्थापित बड़ी कंपनियों को सीएसआर फंड के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। प्राइवेट हॉस्पिटल्स को मरीजों की मौत पर उनके बकाए बिल को माफ करने का भी निदेश दिया गया है, ताकि मरीज के परिजनों को उनके दुख की घड़ी में परेशान ना होना पड़े। इसका सख्त पालन करने का निदेश उन्होंने दिया है।

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी। इस अवसर पर अभियान निदेशक अबु इमरान सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.