Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में स्‍थापित होंगे 2 नए विश्‍वविद्यालय, हर जिले में होगी ओपन यूनिवर्सिटी की शाखा
    झारखण्ड

    झारखंड में स्‍थापित होंगे 2 नए विश्‍वविद्यालय, हर जिले में होगी ओपन यूनिवर्सिटी की शाखा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 20, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालित होने वाले उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के शिक्षा जगत को बड़ा तोहफा देने की तैयारी है। राज्य में एक साथ दो नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें ट्राइबल यूनिवर्सिटी के साथ झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    ओपन यूनिवॢसटी के जरिए पूरे राज्य में ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगे। घर बैठे विद्यार्थी इसके जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। यह राज्य विश्वविद्यालय होगा। वहीं ट्राइबल यूनिवर्सिटी के लिए केवल स्थान का चयन होना बाकी है। मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री की सहमति के साथ ही इन दोनों विश्वविद्यालयों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी को भेज दिया जाएगा।

     

    दो कॉलेजों को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने का प्रस्ताव: उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के दो कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपडेट करने का प्रस्ताव है। इसके तहत घाटशिला कॉलेज, घाटशिला तथा रांची वीमेंस कॉलेज, रांची को अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए दोनों महाविद्यालयों को पहली किस्त के रूप में 5-5 करोड़ रुपये झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आवंटित किये जा रहे हैं। इससे ये महाविद्यालय अपनी मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर सकेंगे।

    ए ग्रेड नहीं होने के कारण विश्वविद्यालयों को दूरस्थ शिक्षा का अधिकार नहीं: झारखंड ओपन यूनिवॢसटी की स्थापना के प्रस्ताव से पहले राज्य के अलग-अलग विश्वविद्यालयों की ओर से दूरस्थ शिक्षा केंद्र स्थापित करने की पहल की गई। इसके लिए आवेदन भी लिए गए। यूजीसी की ओर से आवेदन को निरस्त कर दिया गया। कहा गया कि नैक से ए ग्रेड प्राप्त होने की अनिवार्यता पूरी करने के बाद ही संबंधित आवेदन पर विचार किया जा सकता है। लिहाजा इसकी शुरुआत नहीं हो सकी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    • पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज
    • झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल
    • साइबर ठगी का शिकार बन गए विधायक शशि भूषण मेहता, गाड़ी की नीलामी के नाम पर ठगों ने उड़ाए 1.27 लाख
    • पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा NH पर खड़े प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव, इलाके में दहशत
    • झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.