Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर में लगी आग, मिला ‘खजाना’, भेजे गए इलाहाबाद HC
    Featured

    दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर में लगी आग, मिला ‘खजाना’, भेजे गए इलाहाबाद HC

    AdminBy AdminMarch 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर पर आग लगने के बाद बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। इस खुलासे के बाद जज यशवंत वर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि, कुछ जज उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जजों का कहना है कि अगर न्यायमूर्ति वर्मा इस्तीफा देने से मना करते हैं तो चीफ जस्टिस उनके खिलाफ 1999 की प्रक्रिया के मुताबिक जांच शुरू कराएं, जिसमें किसी भी जज के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच की जाती है।

    हाई कोर्ट के जज के घर पर इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने पर न्यायपालिका में हलचल मच गई है। CJI संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायाधीश का तबादला दूसरे हाई कोर्ट में करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि जिस समय जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर आग लगी, उस समय वह शहर में नहीं थे। उनके परिवार वालों ने दमकल और पुलिस को बुलाया। आग बुझाने के बाद अधिकारियों को एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी मिली।

    ट्रांसफर होकर आए थे दिल्ली हाई कोर्ट

    भारी तादाद में कैश मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई। CJI ने मामले को गंभीरता से लिया और कॉलेजियम की बैठक बुलाई। कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा का तुरंत ट्रांसफर करने का फैसला लिया। उन्हें उनके मूल इलाहाबाद हाई कोर्ट में भेज दिया गया है। दरअसल, जस्टिस वर्मा अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट आए थे।

    इनकार करने पर इन-हाउस जांच की मांग

    इस मामले में कुछ जजों का मानना है कि सिर्फ तबादला करने से न्यायपालिका की छवि खराब होगी। इसलिए जस्टिस वर्मा से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। अगर वह इनकार करते हैं तो उन पर इन-हाउस जांच शुरू की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोगों का न्यायपालिका से विश्वास भी उठ जाएगा।

    एक्शन के लिए अपनाई जाती है प्रक्रिया

    दरअसल, कई जज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की 1999 में बनाई गई इन-हाउस प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत संवैधानिक न्यायालय के जजों के खिलाफ भ्रष्टाचार, गलत काम या अनुचित व्यवहार के आरोपों से निपटा जाता है। इस प्रक्रिया के मुताबिक, CJI को शिकायत मिलने पर, वह जज से जवाब मांगते हैं।

    पैनल में होते हैं SC और HC के जज

    प्रक्रिया के मुताबिक अगर CJI जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं या उन्हें लगता है कि मामले की गहन जांच की जरूरत है, तो वह एक इन-हाउस जांच पैनल स्थापित कर सकते हैं। इस पैनल में एक SC न्यायाधीश और दो HC के मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    • पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज
    • झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल
    • साइबर ठगी का शिकार बन गए विधायक शशि भूषण मेहता, गाड़ी की नीलामी के नाम पर ठगों ने उड़ाए 1.27 लाख
    • पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा NH पर खड़े प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव, इलाके में दहशत
    • झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.