यBokaro : बीएसएल के सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने विस्थापितों पर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में एक शख्स की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त 26 साल के प्रेम महतो के तौर पर की गयी। वह महुआर का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार सिर में चोट लगने के चलते प्रेम की मौत हो गयी। इस लाठी चार्ज में कई महिलाएं घायल हो गयीं। जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि विस्थापित नियोजन की मांग को लेकर एडीएम बिल्डिंग में सभी आंदोलन कर रहे थे। तभी लाठीचार्ज कर दिया गया। लाठीचार्ज की फैली खबर के बाद बोकारो के कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह मौके पर पहुंची। भारी संख्या में विस्थापित एडीएम बिल्डिंग के पास जुटे गये। वहीं बोकारो विधायक स्वेता सिंह ने कहा की विस्थापितों ने जमीन दिया है और आज नियोजन मांगने पर लाठी बरसाई गई, जिससे मौत हो गई। ऐसे में अब आंदोलन और तेज होगा।
सूत्रों के अनुसार विस्थापितों द्वारा आंदोलन के साथ पत्थरबाजी भी किया जा रहा था। तथा बिल्डिंग में घुसने का प्रयास करने लगे। प्रदर्शन को उग्र होता देख Bsl के सिक्योरिटी गार्ड तथा सीआईएसएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा।

