Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!

    October 21, 2025

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद
    Breaking News

    रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद

    AdminBy AdminApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामनवमी रविवार को है और शनिवार यानी आज  रामनवमी की झांकियां निकलेंगी। इसके लोकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसलिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को भी तीन दिन के लिए बदल दिया गया है, जो कि आज से ही लागू है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर चेक कर लें। इतना ही नहीं, कई रूटों पर वाहनों की नो एंट्री भी रहेगी।

    5 अप्रैल के लिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    • पांच अप्रैल की शाम चार बजे से छह अप्रैल की सुबह छह बजे तक शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सभी भारी मालवाहकों को वाहन रिंग से जाने का निर्देश दिया गया है।
    • किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, और शहीद चौक की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा।
    • महावीर मंदिर चौक और सुभाष चौक से अपर बाजार की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन भी वर्जित होगा।

    6 अप्रैल के लिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    • रामनवमी के दिन दोपहर एक बजे से जुलूस खत्म होने तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी प्रकार के भारी वाहनों को रिंग रोड से होकर जाने का निर्देश दिया गया है।
    •  किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे।
    • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • एसएन गांगुली रोड,विष्णु गली, बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • कर्बला चौक से रतन पीपी आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • राजेन्द्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा.

    7 अप्रैल के लिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    • चैती दुर्गा पूजा को लेकर 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक रांची के शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड से जायेंगे।
    • चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान, विसर्जन वाले मार्गों को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!

    October 21, 2025

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!
    • दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक
    • जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!
    • बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन!
    • झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!
    • Bihar Election 2025: चुनाव से पहले JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.