Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    February 12, 2026

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने साल 2024-25 में किया 45 करोड़ का मुनाफा, जानिए ग्राहक संतुष्टि रिपोर्ट पर मिला कौन सा स्थान ?
    Breaking News

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने साल 2024-25 में किया 45 करोड़ का मुनाफा, जानिए ग्राहक संतुष्टि रिपोर्ट पर मिला कौन सा स्थान ?

    AdminBy AdminApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अब देश के लाभदायक हवाई अड्डों की सूची में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एयरपोर्ट को लगभग 45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा है। इससे पहले 2023-24 में लगभग 8 करोड़ का लाभ दर्ज किया गया था।

    1941 में बने इस एयरपोर्ट से 1972 में उड़ानों का संचालन शुरू हुआ था। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अधीन आने के बाद यह एयरपोर्ट पहली बार लगातार दो वर्षों से लाभ में है।

    वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से प्रति सप्ताह लगभग 56 उड़ानें संचालित होती हैं, जिनमें बेंगलुरु के लिए 31 और कोलकाता के लिए 21 उड़ानें शामिल हैं। हाल ही में हैदराबाद के लिए भी सेवा शुरू की गई है। यहां से एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस अपनी सेवाएं दे रही हैं।

    हालांकि, वित्तीय लाभ के बावजूद, ग्राहक संतुष्टि के मामले में रांची एयरपोर्ट पिछड़ गया है। वर्ष 2023-24 में जहां यह छठे स्थान पर था, वहीं 2024-25 की ग्राहक संतुष्टि रिपोर्ट में यह 24वें स्थान पर आ गया है।

    सर्वेक्षण में यात्रियों ने पार्किंग, रेस्ट रूम की कमी, और महंगे खाद्य पदार्थों की शिकायत की। स्टाफ के व्यवहार, सफाई, ग्राउंड स्टाफ की सहायता और रेस्टोरेंट सुविधाओं को लेकर भी कई सवाल उठे हैं।

    रांची एयरपोर्ट देश का 27वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और अयोध्या, बरेली, प्रयागराज, तिरूपति और दरभंगा जैसे एयरपोर्ट से रैंकिंग में ऊपर है।

    प्रबंधन ने सुधार की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने के लिए संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक बड़ी पहल करते हुए, एक विधायक के पुत्र को दी जा रही निःशुल्क पार्किंग सुविधा बंद कर दी गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    February 12, 2026

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    • Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th Feb | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.