Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब

    July 8, 2025

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»अमेरिका में हडसन नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, 6 लोगों की मौत; सामने आया VIDEO
    Featured

    अमेरिका में हडसन नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, 6 लोगों की मौत; सामने आया VIDEO

    AdminBy AdminApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    America Helicopter Crash: अमेरिका के मैनहट्टन में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। न्यूयॉर्क की हडसन नदी में गुरुवार को यह हादसा हुआ है। इस हादसे में  तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच हुई है। हादसे के बाद  बचाव अभियान शुरू किया गया है।

    मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल

    न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि मृतकों में पायलट और स्पेन के एक परिवार के पांच लोग शामिल हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “हडसन नदी में वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।”

    https://dharwak.com/wp-content/uploads/2025/04/j1Or7iqniibzmHEM.mp4

    देखें वीडियो

    सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे के समय आसमान में बादल छाए हुए थे, हवा की गति लगभग 10 से 15 मील प्रति घंटे थी। हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने कहा कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के साथ काम कर रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया

    मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ब्रूस वॉल ने बताया कि उसने हेलिकॉप्टर को हवा में टूटते हुए देखा। हेलीकॉप्टर के गिरते समय प्रोपेलर बिना हेलीकॉप्टर के घूम रहा था। अन्य प्रत्यक्षदर्शी डैनी होरबियाक अपने जर्सी सिटी स्थित घर पर थीं, जब उन्होंने तेज आवाज सुनी। खिड़की से बाहर देखा तो हेलिकॉप्टर कई टुकड़ों में नदी में जा गिरा। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी लेस्ली कैमाचो ने बताया कि हेलिकॉप्टर अनियंत्रित रूप से घूम रहा था और धुआं निकल रहा था और फिर वह पानी में जा गिरा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब

    July 8, 2025

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब
    • झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात
    • झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी
    • जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
    • सरकारी दफ्तर में बैठकर सिगरेट पी रहे थे सरकारी बाबू, सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत निकाल दी हेकड़ी, कार्रवाई का दिया आदेश
    • हिमाचल में तबाही ! 17 दिनों में 19 बार फटे बादल, अबतक 82 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.