Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजधानी रांची में होने वाले Airshow को लेकर डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
    Breaking News

    राजधानी रांची में होने वाले Airshow को लेकर डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

    AdminBy AdminApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक-17 अप्रैल 2025 को कार्यालय कक्ष में दिनांक- 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहें भारतीय वायु सेना (IAF) की एयर शो (Air Show) को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारी को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

    सारी चीजें व्यस्थित तरीके से कराने का निर्देश

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा इस एयर शो (Air Show) में सारी आवश्यक तैयारी को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ क्रमवार समीक्षा करते हुए गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, होडिंग, साईनेज, सीटिंग अरेंजमेंट एवं अन्य सारी चीजें व्यस्थित तरीके से कराने का निर्देश दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तैनात रहेंगे

    कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    जानकारी हो की भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक क्षण रहेगा।

    एयर शो को लेकर सारी आवश्यक इंतजाम को लेकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर सभी व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

    19 अप्रैल 2025 को विशेष रूप से स्कूली बच्चों को इस भव्य एयर शो के लिए आमंत्रित किया गया है

    भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें भी इस भव्य एयर शो के लिए 19 अप्रैल 2025 को विशेष रूप से स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है।

    शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा, कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सुबह- 08:30 तक सभी को अपना-अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर लेना है

    सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस आयोजन को देखने के लिए कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सुबह- 08:30 तक अपना- अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर लेना है।

    इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, श्री सुमित कुमार अग्रवाल, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक HQ-1, श्री अमर कुमार पाण्डेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमति उर्वशी पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी रांची, श्री शिवेंद्र सिंह एवं एयर फ़ोर्स के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी
    • Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO
    • छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान
    • रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण
    • जमशेदपुर में कार में आग! सोनारी थाना क्षेत्र की गाड़ी जल कर राख
    • राँची में छठ पर्व 2025: यातायात व्यवस्था और पार्किंग सूचना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.