Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में 6100 राशन कार्ड होंगे रद, 1100 कार्डधारियों ने सरेंडर किया अपना कार्ड
    झारखण्ड

    रांची में 6100 राशन कार्ड होंगे रद, 1100 कार्डधारियों ने सरेंडर किया अपना कार्ड

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 23, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची जिला में 6100 राशन कार्ड रद किए जाएंगे। शिक्षकों के द्वारा अबतक जाँच रिपोर्ट के अनुसार लगभग 5000 से अधिक राशन कार्ड पर छह माह से राशन नहीं उठाया जा रहा है। इसको रद्द करने के लिए रिपोर्ट समर्पित किया गया है। दरअसल, पूरे राज्‍य में बिना अहर्ता के राशन कार्ड रखने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। संपन्‍न परिवार के लोगों ने राशन कार्ड ले लिया है और उससे सस्‍ते अनाज उठा रहे हैं। इससे जरूरतमंद गरीबों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। कोडरमा, रामगढ़ आदि जिलों में कई संपन्‍न परिवार पकड़ में आए हैं, जिन्‍होंने राशन कार्ड ले रखा है और सस्‍ते अनाज ले रहे हैं।

    1100 लोगों ने सरेंडर किया राशन कार्ड: जिला आपूर्ति कार्यालय, राँची में स्वेच्छा से करीब 1100 राशन कार्डधारियों ने भी अपना कार्ड सरेंडर किया है। इसके अतिरिक्त डुप्लीकेट यूआइडी वाले राशन कार्डधारी की भी जाँच की जा रही है। वैसे राशन कार्डधारी जिनका आधार दो राशन कार्ड में दर्ज है, उनका एक राशन कार्ड रद्द अथवा एक नाम रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। अपात्र राशन कार्डधारी जो अहर्ता नहीं रखते हैं, वैसे सभी राशन कार्डधारियों को चिन्हित कर राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

    पीएचएच (गुलाबी) राशन कार्ड के लिए निम्‍न लोग योग्य हैं

    परिवार का कोई भी सदस्य, भारत सरकार/राज्य सरकार/केन्द्र शासित प्रदेश या इनके परिषद्/प्रक्रम/उपक्रम/अन्य स्वायत निकास जैसे विश्वविद्यालय इत्यादि/नगर निगम/नगर पर्षद/नगर पालिका/न्यास इत्यादि में नौकरी कर रहा हो।

    • परिवार का कोई सदस्य आयकर/सेवा कर व्यावसायिक कर देते हैं।
    • परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।
    • परिवार के किसी सदस्य के नाम से चार पहिया मोटर वाहन है।
    • परिवार का कोई सदस्य सरकार द्वारा पंजीकृत उद्यम का स्वामी या संचालक है।
    • परिवार के पास रेफ्रिजेटर/एयर कंडिशनर/वाशिंग मशीन है।
    • परिवार के पास कमरों में पक्की दीवारें तथा छत के साथ तीन या इससे अधिक कमरों का मकान है।
    • परिवार के पास मशीन चालित चार पहिये वाले कृषि उपकरण (ट्रैक्टर इत्यादि) है।

    उपरोक्त अहर्ता नहीं रखने वाले लोगों को ही राशन कार्ड रखने की पात्रता है। राशन कार्डधारियों का सत्यापन कर उनका राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित डीलर के विरुद्ध भी अपात्र लाभुकों की सूचना नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी खाद्य पदाधिकारी/प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सघन छापामारी करते हुए अयोग्य/अपात्र कार्डधारियों को चिन्हित करेंगे। जिन्होंने अबतक राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया है, उनपर सख्त कार्रवाई करते हुए कार्यालय को सूचित करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.