Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जम्मू कश्मीर के बारामूला में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, दो आतंकियों को मार गिराया
    Breaking News

    जम्मू कश्मीर के बारामूला में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, दो आतंकियों को मार गिराया

    AdminBy AdminApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बारामूला: जम्मू कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया। भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सेना के जवान आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दे रहे है। सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है। बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादी यहां घूमने आए पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई।

    सेना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है।

    इस हमले के खिलाफ कश्मीर में कई स्थानों पर कैंडल मार्च निकाले गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के विरोध में पहलगाम, श्रीनगर, सोपोर, गांदरबल, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, बारामूला और बांदीपोरा में कैंडल मार्च निकाला गया। हमले के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और इसकी निंदा की। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और एकता का संदेश देने के लिए मार्च निकाला गया।

    लोगों ने पूरे कश्मीर में कैंडल मार्च निकालाइस बीच, सेना की चिनार कोर ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के लोगों ने हिंसा के जवाब में कैंडल मार्च निकाला। बयान में कहा गया कि हिंसा के एक कायरतापूर्ण और दिल दहला देने वाले कृत्य में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की। इसके तुरंत बाद, संयुक्त बल स्थिति की देखरेख कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की। इसमें 28 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए पर्यटक थे। 2019 में पुलवामा हमले के बाद ये घाटी में सबसे बड़ा हमला है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.