Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड नहीं आयेंगे अमित शाह, 10 मई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई रद्द
    Breaking News

    झारखंड नहीं आयेंगे अमित शाह, 10 मई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई रद्द

    AdminBy AdminMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi :  केंद्र सरकार ने 10 मई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द कर दी है. बैठक के रद्द होने की जानकारी केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को भेज दी है. जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक को रद्द की गयी है. हालांकि अधिकृत तौर पर इस कारण की पुष्टि नहीं हुई है.

    बैठक रद्द होने के कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आयेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह नौ मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे. इस बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भाग लेना था.

    बता दें कि राज्य सरकार ने बैठक की तैयारियों पूरा कर ली थी. केंद्रीय गृह मंत्री सहित अन्य अधिकारियों के रांची आने जाने की अधिकृत सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया था. बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल होने की अधिकृत सूचना भेजी थी. सिर्फ ओड़िशा और पश्चिम बंगाल सरकार ने बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों की सूची नहीं भेजी थी.

    आठ मई को केंद्र सरकार ने बैठक के रद्द करने की सूचना राज्य सरकार को भेजी. ऐसा समझा जाता है कि भारत पाकिस्तान के बीच पैदा हुई वर्तमान परिस्थियों की मद्दे नजर केंद्र सरकार ने बैठक रद्द करने का फैसला किया. हालांकि अधिकृत तौर पर इस कारण की पुष्टि नहीं की है.

    झारखंड सहित तीन राज्यों के सीएम भी होते शामिल:

    बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (संभावित) सहित कई वरिष्ठ नेता शिरकत करने वाले थे.

    झारखंड से सीएम हेमंत सोरेन के अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी और विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहते. इस बैठक को लेकर रांची जिला प्रशासन ने आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए थे और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किये गये थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.