Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट बंद
    Breaking News

    भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट बंद

    AdminBy AdminMay 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Flights Cancelled: उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में एयरपोर्ट बंद होने के कारण शनिवार, 10 मई तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही रोक दी गई है. इससे हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है. भारतीय एयरलाइंस ने 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, वहीं पाकिस्तानी एयरलाइंस ने 147 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं. कई एयरलाइंस ने संवेदनशील इलाकों से बचने के लिए अपने रूट बदल दिए हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस भी सुरक्षित रास्तों से उड़ान भर रही हैं.

    सीमा में बढ़ते तनाव के बीच, भारत सरकार ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 25 से ज्यादा हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, ये फैसला 10 मई 2025 तक लागू रहेगा. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी करके 27 हवाईअड्डों पर उड़ानों का संचालन रोक दिया है. टीओआई के मुताबिक, इसमें लेह, चंडीगढ़, अमृतसर और जोधपुर जैसे बड़े एयरपोर्ट भी शामिल हैं. इस कदम के चलते लगभग 430 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जो देश की कुल निर्धारित उड़ानों का करीब 3% हिस्सा हैं. चलिए आपको बताते हैं और कौन से एयरपोर्ट हुए हैं प्रभावित.

    भारत में कौन से एयरपोर्ट हुए हैं प्रभावित?

    जिन हवाईअड्डों को बंद किया गया है, उनमें पंजाब के लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला और हलवारा; हिमाचल प्रदेश के शिमला और धर्मशाला; राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और किशनगढ़; गुजरात के भुज, जामनगर, राजकोट, मुंद्रा, पोरबंदर, कांडला और केशोद शामिल हैं. इसके अलावा, एयरलाइंस ने X (पहले ट्विटर) पर बताया कि ग्वालियर और हिंडन एयरपोर्ट भी प्रभावित हुए हैं. जिन एयरपोर्ट्स का ज्यादातर इस्तेमाल सेना की उड़ानों के लिए होता है, उन्हें भी बंद किया गया है.

    विदेशी एयरलाइंस भी बदल रही हैं रूट

    सभी एयरलाइनों ने इस संवेदनशील जोन से बचने के लिए अपनी उड़ानों को या तो रद्द कर दिया है या उनका रूट बदल दिया है. बुधवार को लगभग 250 उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी थीं. एयर इंडिया ने बताया कि अमृतसर जाने वाली उसकी दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा. अमेरिकी एयरलाइंस ने भी दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली अपनी फ्लाइट रद्द कर दी. वहीं अधिकतर विदेशी एयरलाइंस अब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं. इसकी जगह वे अपनी उड़ानों को मुंबई और अहमदाबाद के ऊपर से होकर जाने वाले सुरक्षित रास्तों से भेज रही हैं.

    हवाई अड्डों का संचालन रोक दिया गया है

    बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत मिसाइल हमले करने के बाद उत्तर और पश्चिम भारत के 21 हवाईअड्डों पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया और 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं. जिन प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट बंद किए गए हैं उनमें श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़ और जोधपुर शामिल हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर आंशिक रूप से कामकाज जारी है, लेकिन वहां भी 140 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.