Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, 6 वेन्यू पर होंगे मैच, देखिए पूरा Time Table
    Breaking News

    17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, 6 वेन्यू पर होंगे मैच, देखिए पूरा Time Table

    AdminBy AdminMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बाकी मैचों के शेड्यूल के ऐलान का इंतजार सोमवार (12 मई) को खत्म हो गया। प्लेऑफ के 4 मुकाबलों समेत कुल 17 मैच 17 मई से 3 जून के बीच 6 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद शेष लीग मैचों की मेजबानी करेंगे।

    17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच के साथ आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत होगी। तनाव बढ़ने के कारण 9 मई को बीच में ही रोका गया पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच जयपुर में 24 मई को खेला जाएगा।

    बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू का ऐलान नहीं किया है। 29 मई को क्वालिफायर –1 होगा। 30 मई को एलिमिनेटर, 1 जून को क्वालिफायर- 2 और 3 जून को फाइनल होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 मई को एक हफ्ते के लिए आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया था। वह सीजफायर के बाद एक बार फिर टूर्नामेंट को शुरू करने को तैयार है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों को विदेशी खिलाड़ियों को भारत वापस बुलाने के लिए कह दिया था। गुजरात टाइटंस ने रविवार (12 मई) को ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। सोमवार (12 मई) को यह खबर आई कि मुंबई इंडियंस मंगलवार (13 मई) को प्रैक्टिस शुरू करेगी।

    आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.