Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गर्मी में जरुर खाएं जामुन, इसके फ़ायदे जानकर हैरान हो जाएंगे, एक्सपर्ट्स की राय जानिए
    Breaking News

    गर्मी में जरुर खाएं जामुन, इसके फ़ायदे जानकर हैरान हो जाएंगे, एक्सपर्ट्स की राय जानिए

    AdminBy AdminJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कई ऐसे फल और सब्जियां आने लगती है। जो स्वाद के साथ सेहत से भरपूर होती है। इन्ही में से एक फल जामुन भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,गर्मी में ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक रखने में आपकी मदद कर सके।

    ऐसे में आप अपनी डाइट में जामुन को शामिल कर सकते है। इसे अगर रोजाना खाया जाए, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिलेंगे और कितनी मात्रा में इसे खाना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

    जामुन पोषक तत्वों का है भण्डार

    आयुर्वेद एक्सपर्ट का मानना है कि, जामुन में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, जामुन में कम कैलोरी होती है, जो वजन नियंत्रण में सहायक है।

    पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त

    गर्मियों में जामुन का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    आपको बता दें, जामुन का सेवन करने से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहने के अलावा, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।

    डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों के लिए जामुन काफी फायदेमंद हो सकता है। जामुन में मौजूद जाम्बोलिन नामक यौगिक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, जामुन में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करता है।

    हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    जामुन में अन्य पोषक तत्वों के साथ साथ पोटेशियम भी पाया जाता है। शरीर में पोटेशियम की मात्रा मौजूद होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा स्ट्रोक समेत हार्ट संबधी अन्य समस्याओं का खतरा टल जाता है। एक बाउल जामुन से 55 मिलीग्राम पोटेशियम की प्राप्ति होती है।

    कैसे करें जामुन का सेवन

    जामुन को सीधे खाया जा सकता है या इसे जूस के रूप में भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, इसे सलाद या दही में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.