Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर, Video

    June 16, 2025

    रांची के धुर्वा में नाबालिग के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने लेकर शिकायत दर्ज

    June 16, 2025

    चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र का शव हुआ बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड का गिरा तापमान, जानें कब आयेगा मानसून
    Breaking News

    झारखंड का गिरा तापमान, जानें कब आयेगा मानसून

    AdminBy AdminJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम करवट लेने लगा है. राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. सिमडेगा जिले के बानो में आज सबसे अधिक 60 मिलीमीटर वर्षा हुई. अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. इसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान घटकर 39 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

    16 जून को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा

    मौसम विभाग ने बताया है कि 17 से 19 जून के बीच झारखंड में मानसून दस्तक देगा. 16 जून से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश शुरू होगी. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज दोनों अलर्ट जारी किया है. सिमडेगा समेत कई जिलों में जोरदार बारिश के बाद रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

    किस जिले में कितना है अधिकतम तापमान

    मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, जमशेदपुर का 35.4 डिग्री, डालटनगंज का 39 डिग्री और बोाकरो का 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. इन सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. रांची का न्यूनतम तापमान बढ़कर 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. जमशेदपुर का 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज का 30.5 डिग्री, बोकारो का 28.5 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

    17 से 19 जून के बीच झारखंड में मानसून की दस्तक

    रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड में 17 से 19 जून के बीच मानसून दस्तक देगा. इस दौरान कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में मानसून के प्रवेश से पहले 6 जिलों में 16 जून को भारी बारिश होगी. इस दौरान गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकती है.

    झारखंड, बंगाल, बिहार में कब आयेगा मानसून?

    मौसम विभाग ने बताया कि मानसून इस वक्त मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा है. दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पहुंच जाने की स्थितियां बन रहीं हैं. इसके 3 दिन बाद पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर, Video

    June 16, 2025

    रांची के धुर्वा में नाबालिग के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने लेकर शिकायत दर्ज

    June 16, 2025

    चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र का शव हुआ बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस

    June 16, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर, Video
    • रांची के धुर्वा में नाबालिग के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने लेकर शिकायत दर्ज
    • चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र का शव हुआ बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस
    • क्या देखा है आपने झारखंड का ‘मिनी उत्तराखंड’, जहां पहुंचकर गर्मी में में भी लगती है ठंड
    • JSSC Teacher Recruitment 2025: 1373 सरकारी शिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें APPLY
    • झारखंड का गिरा तापमान, जानें कब आयेगा मानसून
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.