Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 2 लोगों की अबतक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Breaking News

    राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 2 लोगों की अबतक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    AdminBy AdminJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जयपुर: राजस्थान के रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ. क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया. डिफेंस सूत्रों की खबर के मुताबिक जुगआर क्रैश हुआ है.

    दो लोगों के घायल होने की खबर

    फिलहाल दो लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. हालांकिक हताहतों की सटीक संख्या, पायलट या पायलटों की स्थिति, या दुर्घटनाग्रस्त होने के समय, जेट ने किस लिए उड़ान भरी थी, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. राजस्थान में वायुसेना के कई अड्डे हैं, जिनमें एक जोधपुर और दूसरा बीकानेर में है. अप्रैल में गुजरात के जामनगर के पास वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

    रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    क्रैश साइट पर जेट का मलबा बिखरा हुआ मिला है जिसमें आग लगी हुई है. जैसे ही फाइट जेट के क्रैश की खबर फैली, वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके. गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.