झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ हैक हो गया है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से साझा की. और उन्होंने इस मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस को निर्देशित किया है. बता दें कि जेएमएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से आधी रात के करीब एक गिलहरी की अजीब तस्वीर साझा की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्ट की गई होगी. इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
सीएम ने दी मामले की जानकारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है. झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे.” सीएम ने XCorpIndia से भी इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है.
झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand
आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है।@JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे।@XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।@GlobalAffairs— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 12, 2025
बता दें कि झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से आधी रात के करीब एक गिलहरी की अजीब सी फोटो शेयर की गयी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर असामाजिक तत्वों ने ही शेयर की होगी. हालांकि, सीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिये हैं.

