Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, स्कूल का वैन ड्राइवर निकला हैवान
    Breaking News

    4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, स्कूल का वैन ड्राइवर निकला हैवान

    AdminBy AdminJuly 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    यूपी की राजधानी लखनऊ में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल वैन के चालक ने चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब बच्ची अपने घर पहुंची और इशारों में अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस केस में शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वैन चालक को अरेस्ट कर लिया है.

    जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इंदिरानगर में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल ले जाते समय वैन में रेप किया. इसके बाद जब बच्ची अपने घर वापस पहुंची तो उसने घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी. बच्ची की बात सुनकर परिजन सन्न रह गए. उसकी मां तुरंत शिकायत लेकर स्कूल पहुंची. इस दौरान आरोपी चालक ने बच्ची की मां को धमकी दी. स्कूल प्रबंधक ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

    इसके बाद गुरुवार को पीड़ित बच्ची की मां ने वैन चालक मो. आरिफ और प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक मो. आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है.

    शिकायत में कहा गया है कि घटना के समय बच्ची वैन में अकेली थी. उसकी मां ने कहा कि बच्ची ने इशारों में ड्राइवर की करतूत बताई, जिसके बाद वह बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास ले गईं, जहां जख्म होने की पुष्टि हुई. पुलिस के अनुसार, रेप के दौरान बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारा-पीटा और डराया भी था, जिससे वह सहम गई थी. आरोपी ने बच्ची की मां को भी धमकी दी थी कि अगर शिकायत की तो वह बच्ची को गायब कर देगा. इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची स्कूल जाती है. स्कूल की तरह से ही वैन दिया था. सोमवार की सुबह बच्ची स्कूल गई थी. वैन का ड्राइवर मोहम्मद आरिफ था. बच्ची ने घर आकर मुझे बताया. वह जख्मी थी.

    डॉक्टर के पास गए तो बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है. इसके बाद मैं स्कूल गई. प्रिंसिपल से शिकायत की, लेकिन स्कूल की ओर से कहा गया कि स्कूल का नाम खराब होगा, इसलिए शिकायत हम दर्ज करवाएंगे, पर स्कूल ने कुछ नहीं किया. स्कूल ने मुझसे कोई बात नहीं की. स्कूल ने ड्राइवर को नौकरी से नहीं निकाला. ड्राइवर हमें ही गाली दे रहा था. ड्राइवर ने हमें धमकी दी. पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है.

    इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैन भी बरामद कर ली है, जिसमें आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात को लेकर डीसीपी ईस्ट Zone शशांक सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

    डीसीपी शशांक सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन ड्राइवर ने गलत हरकत की है. आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया गया है. जांच जारी है. वहीं इस घटना को लेकर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस घटना की निंदा करते हैं. ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे अपराधियों में खौफ हो जाए. फास्ट ट्रैक में मामला चलना चाहिए.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.