Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025

    रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    October 24, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में तूफानी हवाओं को लेकर Alert, इस दिन होगी झमाझम बारिश
    Breaking News

    झारखंड में तूफानी हवाओं को लेकर Alert, इस दिन होगी झमाझम बारिश

    AdminBy AdminJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता कम होने के कारण आमजनों के साथ साथ किसानों को राहत मिली है। किसान अपने खेतों की ओर लौटने लगे हैं और धान का बिचड़ा डालकर हल्की फुहारों का इंतजार कर रहे हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 21 और 22 जुलाई को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और इस दौरान बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।

    वहीं 23 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह में कहीं कहीं भारी वर्षा होने को ले यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    24 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्से के जिलों में भारी वर्षा को ले आरेंज अलर्ट जबकि उत्तर पूर्वी क्षेत्र के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यह स्थिति 26 जुलाई तक बनी रहेगी।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में अगले तीन दिनों तक 21, 22 और 23 जुलाई तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 24 और 25 जुलाई को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

     

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी रही। लगभग सभी स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा रिकार्ड की गई जबकि कहीं कहीं भारी वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा 64.5 मिमी रामगढ़ में रिकार्ड की गई।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 30.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025

    रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    October 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
    • झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट
    • रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
    • चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी
    • महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    • झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.