Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवघर AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को किया सम्मानित

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, आज देवघर और रांची में रहेगा प्रवास

    July 31, 2025

    झारखंड के इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश

    July 31, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर
    Breaking News

    कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

    AdminBy AdminJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा जिले में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक महीने में सर्पदंश के दर्जनों मामले कोडरमा में सामने आए हैं। जिसमें कुछ लोगों की मौतें भी हो गई हैं। वहीं जिले में मंगलवार को सर्पदंश के चार मामले सामने आए हैं। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्तिथ बेलाही गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।मृतक की पहचान बेलाही गांव निवासी 45 वर्षीय बिनोद यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रौशन कुमार ने बताया कि उनके चाचा सुबह खेत में धान के बिहन की रोपाई के लिए गए हुए थे। इसी बीच दोपहर में एक जहरीले सांप ने उनके अंगूठे में डंस लिया। जिसके बाद वे जोर से कराहने लगे। इधर उनकी चीख सुनकर लोग जब उनके पास पहुंचे तो देखा कि एक करैत सांप वहां से भाग रहा था। जिसके बाद उनके चाचा को आनन-फानन में एक निजी वाहन से लेकर सदर अस्पताल लाया, जहाँ ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिनोद की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में शोक की लहर छा गई। फिलहाल बिनोद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि मृतक बिनोद राज मिस्त्री का काम किया करते थे और फिलहाल वे खेती के काम में लगे हुए थे। गौरतलब है कि मंगलवार को जिले में सर्पदंश के कुल चार लोग शिकार हुए , जिसमें मरकच्चो के 45 वर्षीय बिनोद यादव, चंदवारा थाना क्षेत्र के 48 वर्षीय अशोक शर्मा, जयनगर थाना क्षेत्र के सरमाटांड़ निवासी 17 वर्षीय सोनम कुमारी तथा कोडरमा थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय सच्चिदानंद भारती के नाम शामिल हैं। जिसमें बिनोद यादव की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी अन्य लोग इलाजरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    देवघर AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को किया सम्मानित

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, आज देवघर और रांची में रहेगा प्रवास

    July 31, 2025

    झारखंड के इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश

    July 31, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • देवघर AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को किया सम्मानित
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, आज देवघर और रांची में रहेगा प्रवास
    • झारखंड के इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 31-07-2025
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 31-07-2025
    • रांची से बच्ची का हुआ था अपहरण, सिर्फ 2 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, कुज्जू से किया बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.