Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026

    Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे… कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए किया भावुक पोस्ट
    Breaking News

    आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे… कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए किया भावुक पोस्ट

    AdminBy AdminAugust 8, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का बीते चार अगस्त को 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।

    उनके निधन से पूरा झारखंड शोक की लहर में डूबा हुआ है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनके जाने से मैं शून्य हो गया हूं।

    कल्पना ने किया भावुक पोस्ट

    अब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बाबा शिबू सोरेन के लिए एक भावुक पोस्ट किया है।

    उन्होंने पोस्ट किया है कि जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है, मैंने एक कोना पकड़ लिया है। अपनी आधी जिंदगी जिस वटवृक्ष के साये में महफूज हो कर काटी, आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है।

    उन्होंने आगे लिखा कि मैं जानती हूं कि आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे। आप हर उस बच्चे के बाबा थे जिसने जंगलों की गोद में जन्म लिया और संघर्ष को पहली सांस में महसूस किया।

    कल्पना सोरेन ने आगे लिखा कि जब मैं पहली बार इस परिवार में आई तो आपके व्यक्तित्व पर गौरव हुआ। आपकी सादगी, आपकी आवाज में ठहराव और सबसे जरूरी आपका सुनना।

    ‘आप सबको सुनते थे’

    आप हर किसान की चिंता, हर औरत का दर्द, हर मां की खामोशी और हर झारखंडी के अरमान को सुनते थे। आपने राजनीति को घर की तरह जिया, जहां सत्ता नहीं, संबंधों का सम्मान होता है। आपके पास बड़ी डिग्रियां से भी बड़ी दृष्टि दूरदर्शी थी। आपने केवल झारखंड को खड़ा नहीं किया बल्कि हम सबको आत्मनिर्भर होने का हौसला दिया।

    कल्पना ने कहा कि जब आप ‘झारखंड’ कहते थे तो वो शब्द भूगोल नहीं, संवेदना बन जाता था। बाबा मैंने आपको कभी पिता की तरह देखा, कभी एक संत की तरह और कभी एक तपस्वी की तरह जो न सत्ता चाहता था, न वाहवाही बस अपनी माटी की, अपने लोगों की इज्जत चाहता था।

    ‘चप्पलों की खामोशी हर विधानसभा में गूंज रही’

    आज आप नहीं हैं पर आपकी चाल की गूंज हर गांव के रास्ते पर है। आपकी चप्पलों की खामोशी हर विधानसभा में गूंज रही है। बाबा, आपने झारखंड को छोड़ा नहीं है आप तो हर उस बेटी की आंख में हैं, जो अपने जंगल, अपने खेत, अपने सपनों को बचाना चाहती है।

    उन्होंने लिखा कि आप हर उस मां की सांस में हैं, जो चाहती है कि उसके बेटे भी एक दिन आपकी तरह ‘गुरु’ एवं सच्चे इंसान बने। आपका सपना, अब हमारी जिम्मेदारी है। मैं एक बहू के रूप में नहीं, बल्कि आपकी बेटी के रूप में आपसे वादा करती हूं कि आपका नाम सिर्फ इतिहास में नहीं रहेगा, बल्कि वो हर लड़की के साहस में, हर गांव के संघर्ष में और झारखंड की हर सांस में जिंदा रहेगा।

    आपको झारखंड की हर बेटी का नम्र प्रणाम। आप हमारे संस्कार बन गए हैं। आपके बिना जीना मुश्किल है, पर आपके सपनों को जीना अब हमारा धर्म है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026

    Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    • Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.