Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव, बच्चों की पढ़ाई में जुड़ा देशभक्ति का चैप्टर
    Breaking News

    NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव, बच्चों की पढ़ाई में जुड़ा देशभक्ति का चैप्टर

    AdminBy AdminAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    छात्रों को होगा देशभक्ति से परिचय

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये अध्याय छात्रों को कर्तव्य, साहस और देशभक्ति की प्रेरणादायक कहानियों से परिचित कराएंगे। इन अध्यायों को शामिल करने का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी इन महान योद्धाओं के जीवन से सीख ले और देशसेवा के प्रति प्रेरित हो। पाठ्यक्रम में ये बदलाव इस प्रकार किए गए हैं:

    • कक्षा 8 (अंग्रेजी माध्यम) में मेजर सोमनाथ शर्मा पर आधारित अध्याय जोड़ा गया है।
    • कक्षा 8 (उर्दू माध्यम) में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर अध्याय शामिल किया गया है।
    • कक्षा 7 (उर्दू माध्यम) में ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के जीवन पर अध्याय पढ़ाया जाएगा।
    • फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ भारतीय सेना के पहले अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी रणनीतिक नेतृत्व क्षमता ने भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।
    • ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, जिन्होंने 1948 में जम्मू-कश्मीर में लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी, मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किए गए। उन्हें ‘नौशेरा का शेर’ भी कहा जाता है।
    • मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना के पहले परमवीर चक्र विजेता हैं। उन्होंने 1947 में बडगाम की लड़ाई में अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

    रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन प्रेरक जीवन कहानियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का उद्देश्य यह है कि छात्र न केवल भारत के सैन्य इतिहास को जानें, बल्कि जीवन में सहनशीलता, सहानुभूति, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और राष्ट्र निर्माण में योगदान जैसे मूल्यों को भी आत्मसात करें।

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी किया गया शामिल

    इसके साथ ही, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) को जनचेतना में प्रमुख स्थान दिलाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के साथ मिलकर स्कूल पाठ्यक्रम में इससे संबंधित जानकारियां भी जोड़ी हैं।

    यह स्मारक राजधानी दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्थित है, जिसे 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के बीच देशभक्ति, उच्च नैतिक मूल्य, बलिदान और राष्ट्रीय भावना का विकास करना है, साथ ही उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.