रांची // दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए समय से पहले ही विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 12 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिनमें से अधिकतर ट्रेनें दक्षिण भारत, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से बिहार और झारखंड को जोड़ेंगी। खास बात यह है कि कई ट्रेनों में पारंपरिक कोच की जगह आधुनिक और सुरक्षित एलएचबी कोच लगाए गए हैं।
हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस होगी और अधिक सुरक्षित
हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को 15 सितंबर से पूरी तरह एलएचबी कोच में तब्दील किया जा रहा है। यह कोच न केवल ज्यादा आरामदायक हैं बल्कि इनमें आधुनिक सुरक्षा उपकरण भी लगे हैं। कोच की संख्या भी बढ़ाकर 22 कर दी गई है।
दीपावली–छठ स्पेशल ट्रेनें
- रांची से आनंद विहार टर्मिनल
- 17 से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से रवाना होगी।
- रविवार सुबह 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- आनंद विहार से रांची
- 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4 बजे रवाना होगी।
- सोमवार सुबह 5 बजे रांची पहुंचेगी।
- रांची से अजमेर
- 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार सुबह 9:15 बजे रांची से रवाना होगी।
- सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।
अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
- संतरागाछी–अजमेर फेस्टिवल स्पेशल : 24 नवंबर तक हर सोमवार संतरागाछी से और 27 नवंबर तक हर गुरुवार अजमेर से।
- पटना–चर्लपल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल : 29 सितंबर तक हर सोमवार और बुधवार पटना से, 1 अक्टूबर तक हर बुधवार और शुक्रवार चर्लपल्ली से।
- कोयंबटूर–धनबाद स्पेशल : 5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को कोयंबटूर से और 1 दिसंबर तक हर सोमवार को धनबाद से।
- पोत्तनूर–बरौनी स्पेशल : 6 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार पोत्तनूर से और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार बरौनी से।
- चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल : 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चर्लपल्ली से और 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार रक्सौल से।
- रांची–गोरखपुर स्पेशल : 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार गोरखपुर से।
- दुर्ग–पटना स्पेशल : 19 और 20 अक्टूबर को चलेगी।
- रविवार को दोपहर 2:50 बजे दुर्ग से रवाना होकर रांची रात 2:40 बजे और पटना अगले दिन दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी।
- सोमवार को रात 11:20 बजे दुर्ग से रवाना होकर रांची सुबह 7:05 बजे और पटना शाम 6:10 बजे पहुंचेगी।