Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भारत को पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए, हरभजन सिंह बोले- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पकिस्तान से बनानी चाहिए दूरी
    Breaking News

    भारत को पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए, हरभजन सिंह बोले- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पकिस्तान से बनानी चाहिए दूरी

    AdminBy AdminSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली. हरभजन सिंह का कहना है कि भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में रविवार को भिड़ने वाली हैं. इस मुकाबले से पहले भज्जी ने कहा है कि जब तक दोनों देशों के बीच में रिश्ते सुधर नहीं जाते तब तक पाकिस्तान से ना तो क्रिकेट खेलना चाहिए और ना ही उनके साथ कोई भी व्यापार होना चाहिए. भज्जी ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार जरूरी है.

    पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के बाद पहली बार दुबई में आमने-सामने होंगे. इस साल की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मुंबई में सोसाइटी मैगजीन के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘भारत और पाकिस्तान मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद सभी ने कहा कि क्रिकेट और व्यापार नहीं होना चाहिए.’
    उन्होंने कहा, ‘हम लीजेंड्स (विश्व चैंपियनशिप) खेल रहे थे, हमने (पाकिस्तान के खिलाफ) वो मैच नहीं खेला.’ पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने एक नीति बनाई जिसके तहत देश पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं रखेगा जबकि बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं में अपने पड़ोसियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा. हरभजन ने कहा कि हालांकि वह व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट और व्यापार का समर्थन नहीं करते लेकिन इस मामले में भारत सरकार के रुख का सम्मान करते हैं. 

    भज्जी ने कहा, ‘हर किसी की अपनी सोच और समझ होती है. लेकिन मुझे लगता है कि जब तक दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर नहीं हो जाते, तब तक क्रिकेट और व्यापार भी नहीं होने चाहिए.लेकिन, यह मेरी सोच है. अगर सरकार कहती है कि मैच हो सकता है तो होना चाहिए. लेकिन दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होने चाहिए.’
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.