साहिबगंज जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती ग्राम में बीती देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मुखलाल यादव का 40 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव की घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे ! जानकारी अनुसार मृत राजकुमार यादव अपने परिवार वालों से अलग और अकेले रहता था। आज सुबह मामले का खुलासा तब हुआ, जब आसपास के ग्रामीणों ने राजकुमार यादव के दरवाजे पर खून से लथ पथ मृत राजकुमार यादव के शव को देखा, तभी स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचना देने उपरांत घटना की जानकारी थाना पुलिस को दूरभाष पर दी है। हालांकि घटना के कारण का कुछ भी पता नहीं चल सका है। मृत के परिजन भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वही हत्या उपरांत गांव में जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बातें कही जा रही है। हालांकि हत्या के कारण का कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पुलिस को प्राप्त होने उपरांत मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडेय पुलिस बाल के साथ व साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है।