Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की साधना, जानें पूजा विधि
    Breaking News

    Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की साधना, जानें पूजा विधि

    AdminBy AdminSeptember 22, 2025Updated:September 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    ma shailputri, ma shailputri ki puja, ma shailputri ke puja mantra, maa shailputri, mata shailputri, shailputri, shailputri maa, shailputri mata, maa shailputri aart, maa shailputri puja, maa shailputri katha, maa shailputri aarti, shailputri mantra, maa shailputri mantra, maa shailputri kahani, mata shailputri aarti, maa shailputri bhajan, maa shailputri status, devi shailputri, shailputri devi, jai shailputri mata, maa shailputri ki katha, maa shailputri chalisa, maa shailputri ki aarti, shailputri aarti, मां शैलपुत्री
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Chaitra Navratri 1st Day 2025: आज नवरात्रि के पहले दिन देवी भगवती के 9 स्वरूपों में पहली शक्ति मा शैलपुत्री की पूजा की जाती है. देवी शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप ने देवासुर संग्राम के पहले दिन राक्षसों का वध किया था. हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के बाद सबसे पहले मां शैलपुत्री की विशेष पूजा की जाती है. आइए मां शैलपुत्री की पूजा विधि और उनका धार्मिक महत्व जानते हैं.

    मां शैलपुत्री की पूजा विधि 

    हिंदू मान्यता के अनुसार मां शैलपुत्री की पूजा प्रात:काल स्नान-ध्यान के बाद घट स्थापना के बाद करना चाहिए. मां शैलपुत्री की पूजा प्रारंभ करने से पहले उनके लिए विशेष रूप से घी का दीपक जलाएं. इसके बाद माता को विशेष रूप से गुड़हल या फिर गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए. इसके बाद देवी की धूप-दीप, रोली-चंदन, सिंदूर, नारियल, फल, मिठाई आदि अर्पित करने के बाद विधि-विधान से पूजन करना चाहिए.

    इसके बाद माता के सामने अपनी मनोकामना कहें. देवी पूजा की आरती करने से पहले माता के प्रार्थना मंत्र को पढ़ें और उसके बाद ‘ॐ शं शैलपुत्रये फट्’ मंत्र का कम से कम एक माला जप करें. पूजा के अंत में मां शैलपुत्री की आरती करें तथा प्रसाद बांटें.

    मां शैलपुत्री की पूजा का मंत्र 

    देवी शैलपुत्री की साधना में उनके मंत्र जप का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. माता के इस मंत्र का जप लाल रंग के आसन पर बैठकर करना चाहिए. मंत्र जप करते समय अपने हाथ में लाल रंग के पुष्प रखें और मंत्र जप पूरा होने के बाद उसे माता को अर्पित् कर दें.

    वन्दे पुराहित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्.
    वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्.

    नवरात्रि के 9 दिनों में किस देवी की होती है पूजा 

    नवरात्रि के 9 दिनों में 09 अलग.अलग देवियों की पूजा अलग.अलग कामनाओं के लिए की जाती है. पहले दिन मां शैलपुत्री की तो दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. तीसरे दिन माता के चन्द्रघण्टा स्वरूप की पूजा का विधान है. नवरात्रि के चौथे और पांचवें दिन माता कूष्माण्डा  और स्कंदमाता की पूजा की जाती है. देवी कात्यायनी की पूजा शक्ति की साधना के छठे दिन होती है जो सभी संकटों को दूर करती हैं. नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि और आठवें दिन यानि अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा होती है. नवरात्रि के आखिरी दिन सभी कार्य को सिद्ध करने वाली देवी सिद्धिदात्री की पूजा के साथ यह पर्व पूरा होता है.

    आज का चौघड़िया
    अमृत –   प्रात:काल 05:52 से लेकर 07:23 बजे तक
    काल  –  सुबह 07:23 से लेकर 08:54 बजे तक
    शुभ   – सुबह 08:54 से लेकर 10:25 बजे तक
    रोग  –  प्रात: 10:25 से लेकर 11:56 बजे तक
    उद्वेग  –  सुबह 11:56 से लेकर दोपहर 01:27 बजे तक
    चर  –  दोपहर 01:27 से लेकर 02:58 बजे तक
    लाभ –  दोपहर 02:58 से लेकर शाम 04:29 बजे तक
    अमृत  –  शाम को 04:29 से लेकर शाम को 06:00 बजे तक

    devi shailputri jai shailputri mata ma shailputri ma shailputri ke puja mantra ma shailputri ki puja maa shailputri maa shailputri aart maa shailputri aarti maa shailputri bhajan maa shailputri chalisa maa shailputri kahani maa shailputri katha maa shailputri ki aarti maa shailputri ki katha maa shailputri mantra maa shailputri puja maa shailputri status mata shailputri mata shailputri aarti shailputri shailputri aarti shailputri devi shailputri maa shailputri mantra shailputri mata मां शैलपुत्री
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में
    • धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    • पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
    • गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    • सीएम आवास पर डटे गोपाल मंडल: बोले- टिकट लिए बिना नहीं जाऊंगा, नीतीश कुमार से जिद पर अड़े!
    • रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.