Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»डोनल्ड ट्रंप के H1-B वीजा का विकल्प है L-1 और O-1, जानिए कितनी है फीस
    Breaking News

    डोनल्ड ट्रंप के H1-B वीजा का विकल्प है L-1 और O-1, जानिए कितनी है फीस

    AdminBy AdminSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एक बड़े फैसले ने दुनियाभर के पेशेवरों को झटका दिया है। 21 सितंबर से प्रभावी नए H-1B वीजा आवेदनों के लिए 100,000 डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) का भारी-भरकम शुल्क लागू कर दिया गया है।

    यह शुल्क केवल अमेरिका के बाहर से आवेदन करने वालों पर लागू है, जबकि मौजूदा वीजा धारक और नवीनीकरण या विस्तार चाहने वाले इससे मुक्त हैं। H-1B वीजा विशेष व्यवसायों के लिए नियोक्ता-प्रायोजित वीजा है। यह 3 से 6 साल तक वैध होता है।

    भारतीय पेशेवर H-1B वीजा धारकों का 70% से अधिक हिस्सा हैं। वे अब इस बढ़ी हुई लागत के कारण अमेरिकी जॉब मार्केट में प्रवेश के लिए अन्य रास्ते तलाश रहे हैं। इनमें L-1 वीजा (कंपनी के इंटरनल ट्रांसफर), O-1 वीजा (असाधारण प्रतिभा), EB-5 वीजा (निवेशक) और OPT (वैकल्पिक व्यावहारिक ट्रेनिंग) जैसे विकल्प शामिल हैं। आइए, इन वीजा के खर्च और पात्रता को विस्तार से समझते हैं।

    L-1 वीजा: कंपनी में इंटरनल ट्रांसफर

    L-1 वीजा उन कर्मचारियों के लिए है जो किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के विदेशी कार्यालय से अमेरिकी दफ्तर में ट्रांसफर हो रहे हैं। यह दो तरह का होता है। अव्वल तो L-1A (प्रबंधक/कार्यकारी) और दूसरा L-1B (विशेषज्ञ ज्ञान वाले कर्मचारी)।

    इसकी लागत में USCIS फाइलिंग शुल्क 1,055 डॉलर (लगभग 92,000 रुपये), वैकल्पिक प्रीमियम प्रोसेसिंग के लिए 2,805 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) और कानूनी शुल्क 4.4 लाख से 22 लाख रुपये तक शामिल हैं। पात्रता के लिए आवेदक को पिछले तीन सालों में कम से कम एक साल तक कंपनी के लिए विदेश में काम करना होगा और कंपनी का अमेरिका व विदेश में दफ्तर होना अनिवार्य है।

    O-1 वीजा: असाधारण प्रतिभा को मिलने वाला वीजा

    O-1 वीजा उन लोगों के लिए है विज्ञान, कला, शिक्षा, व्यवसाय या खेल में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। इसके लिए राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और कम से कम आठ में से तीन मानदंडों को पूरा करना जरूरी है, जैसे पुरस्कार, प्रकाशन या क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान।

    इसकी लागत में USCIS शुल्क 1,055 डॉलर (लगभग 92,000 रुपये), प्रीमियम प्रोसेसिंग 2,805 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये), कानूनी शुल्क 4.8 लाख से 7 लाख रुपये और 2025 से लागू वीजा इंटेग्रिटी शुल्क 250 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) शामिल हैं। इसके लिए व्यापक दस्तावेजीकरण की जरूरत होती है।

    EB-5 वीजा: निवेश के जरिए स्थायी निवास के लिए वीजा

    EB-5 वीजा उन निवेशकों के लिए है जो अमेरिका में बड़ा निवेश कर स्थायी निवास चाहते हैं। इसके लिए न्यूनतम $800,000 (लगभग 70.4 लाख रुपये) टारगेटेड एम्प्लॉयमेंट एरिया (TEA) में या $1,050,000 (लगभग 92 लाख रुपये) गैर-TEA प्रोजेक्ट में निवेश करना होगा। साथ ही, कम से कम 10 पूर्णकालिक नौकरियां सृजित या संरक्षित करनी होंगी।

    लागत में प्रशासनिक शुल्क (निवेश का 10%, लगभग 7 लाख रुपये), कानूनी शुल्क (22 लाख से 30.8 लाख रुपये), और USCIS शुल्क (12,160 डॉलर या लगभग 10.6 लाख रुपये और I-829 के लिए 9,525 डॉलर या लगभग 8.3 लाख रुपये) शामिल हैं। निवेश जोखिम भरा होना चाहिए, जिसमें नुकसान की संभावना हो।

    OPT: छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण

    वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (OPT) F-1 छात्र वीजा धारकों के लिए है, जो अपनी पढ़ाई के बाद अपने अध्ययन क्षेत्र से संबंधित नौकरी में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए कम से कम एक शैक्षणिक वर्ष पूरा करना जरूरी है और रोजगार छात्र के प्रमुख अध्ययन क्षेत्र से संबंधित होना चाहिए।

    OPT की लागत में 520 डॉलर (लगभग 45,500 रुपये) का आवेदन शुल्क और वैकल्पिक कानूनी सहायता शुल्क शामिल हैं। यह 12 महीने तक वैध है, और STEM स्नातकों के लिए 24 महीने का अतिरिक्त विस्तार उपलब्ध है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में
    • धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    • पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
    • गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    • सीएम आवास पर डटे गोपाल मंडल: बोले- टिकट लिए बिना नहीं जाऊंगा, नीतीश कुमार से जिद पर अड़े!
    • रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.