Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लद्दाख के लेह में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन! पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और आगजनी
    Breaking News

    लद्दाख के लेह में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन! पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और आगजनी

    AdminBy AdminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लद्दाख के लेह शहर में बुधवार (24 सितंबर) को हिंसक प्रदर्शन हुआ। नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झड़प की। युवाओं ने अधिकारियों पर पथराव किया और एक पुलिस गाड़ी को भी जला दिया। लद्दाख को पूर्ण राज्य की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जारी आंदोलन के दौरान हिंसा की यह पहली घटना है। प्रदर्शनकारी लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। वे भूख हड़ताल कर रहे हैं। अपनी राज्य की मांग पर अड़े रहने के लिए आज पूर्ण बंद का ऐलान किया है। इस दौरान अचानक प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने लेह स्थित बीजेपी कार्यालय पर हमला किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दफ्तर में आग लगा दी। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया।

    https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/09/fgAtAZk4g6K9KDEM.mp4

    जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को आगामी हिल काउंसिल चुनावों से पहले लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने का अपना वादा पूरा करना चाहिए। इस अफरा-तफरी के बीच सीआरपीएफ के एक वाहन में आग लगा दी गई। इसके बाद सुरक्षा बलों को पूरे इलाके में तैनाती बढ़ानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों में से कई युवा छात्र थे। उन्होंने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर नारे लगाए। लेह एपेक्स बॉडी ने सोमवार को राज्य का दर्जा और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की उसकी मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं करने की घोषणा की। एपेक्स बॉडी ने केंद्र सरकार के साथ तत्काल बैठक की मांग की और चेतावनी दी कि जनता का धैर्य जवाब दे रहा है। गृह मंत्रालय ने अगले दौर की चर्चा के लिए लद्दाख प्रतिनिधिमंडल के साथ छह अक्टूबर को बातचीत की घोषणा की है।

    लेह एपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने ऑनलाइन माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को सूचित कर दिया है कि जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने का वादा किया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगामी पर्वतीय परिषद चुनावों से पहले यह वादा पूरा किया जाना चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में
    • धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    • पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
    • गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    • सीएम आवास पर डटे गोपाल मंडल: बोले- टिकट लिए बिना नहीं जाऊंगा, नीतीश कुमार से जिद पर अड़े!
    • रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.