Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में भूतगड़िया में युवक की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    धनबाद में भूतगड़िया में युवक की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    AdminBy AdminSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद// जिले के बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र के भूतगड़िया में रविवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चांदमारी निवासी गणेश भुइया के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, गणेश अपने ससुराल भूतगड़िया में मेहमान के रूप में आया हुआ था। इसी दौरान आपसी विवाद में जामाडोबा निवासी प्रिंस कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    घटना से इलाके में मचा हड़कंप

    हमले में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। रात लगभग 2:30 बजे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। सूचना मिलने पर बोर्रागढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

    आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

    घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंस कुमार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया।

    मृतक के परिवार का बयान

    मृतक के ममेरे भाई चंदन भुइया ने बताया कि गणेश लगभग एक साल से ससुराल में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था, तभी यह घटना घटी। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान यह हत्या योजना बनाकर की गई थी।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.