Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश

    October 14, 2025

    बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 प्रत्याशियों का ऐलान

    October 13, 2025

    लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    October 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 5 अक्तूबर के बाद मौसम होगा साफ
    Breaking News

    झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 5 अक्तूबर के बाद मौसम होगा साफ

    AdminBy AdminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather Forecast: रांची समेत झारखंड में पूजा के दौरान बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। जबकि, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर में इस दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही भारी बारिश से लगातार जूझ रहे झारखंड के लिए एक गुड न्यूज भी है। राज्य में पांच अक्तूबर के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, खाड़ी पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा के अंदरुनी हिस्सों में कायम है और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में कमजोर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 73.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, जामताड़ा में 70, पूर्वी सिंहभूम में 53.4, बोकारो में 37.6, गिरिडीह 34 और रांची 21.2 मिमी बारिश हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक से तीन अक्तूबर तक कुल 46 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 11.7 मिमी से करीब तीन गुना ज्यादा है। यह बारिश मानसून सीजन के बाद पोस्ट माननसून बारिश की श्रेणी में आता है। राज्य में अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव होने की संभावना कम है। इसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सर्वाधिक तापमान गोड्डा का 30 डिग्री दर्ज किया गया।
    झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिन के दौरान झारखंड में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान पलामू समेत चतरा, गढ़वा और दो अन्य जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश

    October 14, 2025

    बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 प्रत्याशियों का ऐलान

    October 13, 2025

    लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    October 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश
    • बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 प्रत्याशियों का ऐलान
    • लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • घाटशिला उपचुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रशासन ने की पूरी तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    • IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव और परिवार के खिलाफ आरोप तय करने की दी मंजूरी, बिहार चुनाव में बड़ा झटका
    • रांची में तड़के मुठभेड़: सुजीत सिन्हा गैंग पर पुलिस का शिकंजा, कानून के आगे झुका अपराध
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.