Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026

    झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»डीआरडीए निदेशक को हजारीबाग ले गई एसीबी, एक्शन पर टिकी सबकी निगाहें
    Breaking News

    डीआरडीए निदेशक को हजारीबाग ले गई एसीबी, एक्शन पर टिकी सबकी निगाहें

    AdminBy AdminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा : सोमवार की दोपहर चतरा पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की स्पेशल टीम भले ही देर शाम बैरंग हजारीबाग लौट गई हो, लेकिन पूरी रात निदेशक के नगवाँ देवी मंडप के समीप स्थित निजी आवास की घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में उन्हें रखने के बाद मंगलवार की अहले सुबह डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई है।

    सूत्रों के अनुसार हजारीबाग के खासमहल जमीन के घोटाले के चर्चित मामले में तत्कालीन सदर अंचल अधिकारी रही अलका कुमारी को एसीबी की टीम आज पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पूर्व से जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय चौबे प्रकरण में तत्कालीन अंचल अधिकारी का कोर्ट में गवाही होना है। कोर्ट में पेशी के बाद सही मायने में अलका कुमारी से पूछताछ और उन पर हुई अब तक की कार्रवाई के गुपचुप मामले से सही मायने में पर्दा उठ सकेगा। गौरतलब है कि एसीबी एसपी आरिफ इकराम के नेतृत्व में भूमि घोटाले के मामले की जांच करने चतरा पहुंची टीम ने सोमवार को दोपहर तीन बजे के आसपास जिले की ग्रामीण विकास अभिकरण की निदेशक अलका कुमारी को उनके कार्यालय से अपने कब्जे में लिया था। उसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर एसीबी की टीम कार्यालय से निकल गई थी। जिसके करीब 05-06 घंटे के बाद पुनः एसीबी की टीम उन्हें लेकर उनके नगवाँ मोहल्ला स्थित आवास पहुंची थी।

    जहां घंटों पूछताछ के बाद उनके आवास पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर एसीबी के अधिकारी वापस हजारीबाग लौट गए थे। इसके बाद पूरी रात सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम के द्वारा अलका कुमारी और उनके घर की सुरक्षा करने के बाद अहले सुबह उन्हें हजारीबाग एसीबी कार्यालय पहुंचाया गया है। अब इस पूरे मामले में सब की निगाहें इस बात पर टिकी है कि एसीबी की टीम निदेशक अलका कुमारी को गिरफ्तार करती है या न्यायालय में गवाही के बाद उन्हें मुक्त कर देती है। क्योंकि सूत्र यह भी बता रहे हैं कि एसीबी की टीम गवाही का वारंट लेकर ही चतरा पूछताछ के लिये पहुंची थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026

    झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.