Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 प्रत्याशियों का ऐलान

    October 13, 2025

    लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    October 13, 2025

    घाटशिला उपचुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रशासन ने की पूरी तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    October 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धमकी के बाद पवन सिंह को Y+ सुरक्षा, बिहार चुनाव में BJP की रणनीति तेज!
    Breaking News

    धमकी के बाद पवन सिंह को Y+ सुरक्षा, बिहार चुनाव में BJP की रणनीति तेज!

    AdminBy AdminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Pawan Singh Security: भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय सिंगर पवन सिंह को गृह मंत्रालय (MHA) ने Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह कदम इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। रिपोर्ट में अभिनेता के लिए विशेष रूप से बिहार में संभावित खतरों का जिक्र किया गया है। पवन सिंह हाल ही में BJP में शामिल हुए हैं। उनके बीजेपी से बिहार विधानसभा चुनाव लडने की चर्चा है। इ‍न दिनों उनकी पत्‍नी ज्‍योति सिंह लगातार उन पर हमलावर हैं। इसके कारण वह काफी सुर्खियों में हैं। तमाम विवादों के बीच उन्‍हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

    सूत्रों ने बुधवार को न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि केंद्र सरकार ने भोजपुरी अभिनेता और राजनेता पवन सिंह को ‘वाई‘ कैटेगरी की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर ANI को बताया कि गृह मंत्रालय ने खुफिया ब्यूरो से प्राप्त एक हालिया खतरा विश्लेषण रिपोर्ट पर विचार करते हुए एक दिन पहले सीआरपीएफ को यह आदेश जारी किया। यह आदेश पवन सिंह के बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद आया है।

    इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ द्वारा बुधवार तक पवन सिंह को सुरक्षा प्रदान करने की उम्मीद है।गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार में पवन सिंह को यह सुरक्षा दी गई है। पवन सिंह के आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी से एक सीट मिलने की उम्मीद है। अभिनेता ने हाल के दिनों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। पवन सिंह पहले ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। लेकिन 2024 में उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें BJP से निष्कासित कर दिया गया था।

    BJP ने उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार की अवहेलना करते हुए काराकाट लोकसभा क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया था। 2024 के लोकसभा चुनावों में पवन सिंह ने काराकाट सीट से स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिसके कारण उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैं।

    ज्योति सिंह ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया है। बिहार में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है। 243 सदस्यों वाली वर्तमान बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में 131 सदस्य हैं। इसमें बीजेपी के 80 विधायक, JDU के 45, HAM के 4 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 प्रत्याशियों का ऐलान

    October 13, 2025

    लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    October 13, 2025

    घाटशिला उपचुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रशासन ने की पूरी तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    October 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 प्रत्याशियों का ऐलान
    • लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • घाटशिला उपचुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रशासन ने की पूरी तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    • IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव और परिवार के खिलाफ आरोप तय करने की दी मंजूरी, बिहार चुनाव में बड़ा झटका
    • रांची में तड़के मुठभेड़: सुजीत सिन्हा गैंग पर पुलिस का शिकंजा, कानून के आगे झुका अपराध
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 13th Oct
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.