Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म

    March 7, 2026

    किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास

    March 7, 2026

    झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव और परिवार के खिलाफ आरोप तय करने की दी मंजूरी, बिहार चुनाव में बड़ा झटका
    Breaking News

    IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव और परिवार के खिलाफ आरोप तय करने की दी मंजूरी, बिहार चुनाव में बड़ा झटका

    AdminBy AdminOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    IRCTC घोटाला: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ आईआरसीटीसी केस में आरोप तय करने की अनुमति दे दी है. कोर्ट का यह फैसला लालू यादव के लिए बड़ा झटका है. ऐसे में तब जब बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के अलावा अन्य के खिलाफ मुकदमे की अनुमति मिली है. लालू परिवार पर आईआरसीटी के होटल बेचने और बदले में जमीन हासिल करने के आरोप हैं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आपके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.
    कोर्ट ने सीबीआई को कोट करते हुए कहा कि लालू की जानकारी में साजिश रची गई है. हालांकि आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया. कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि क्या आप अपना अपराध मानते हैं तो लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे. जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए है, उनमें शामिल हैं- IPC 420, IPC 120B, प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d). आदेश में कहा गया कि लालू की जानकारी में साज़िश रची गई. कोर्ट ने कहा कि राबड़ी और तेजस्वी को कम कीमत पर जमीनें मिली.

    लालू परिवार को बड़ा झटका

    बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच कोर्ट का यह फैसला लालू यादव और उनके परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कोर्ट में पेशी के लिए लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दिल्ली में आए थे. आज उनके खिलाफ दो अन्य मामलों में भी सुनवाई होने वाली है. हालांकि उन दोनों मामलों में उनको व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होना है. लालू परिवार के दिल्ली दौरे के बीच आज उनकी कांग्रेस नेतृत्व के साथ भी मीटिंग है. जिसमे बिहार में सीटों के बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा. बिहार में एनडीए ने रविवार को सीटों का बंटवारा कर लिया वहीं महागठबंधन में अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म

    March 7, 2026

    किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास

    March 7, 2026

    झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Ranchi
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.