Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

    March 7, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad

    March 7, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Ranchi

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ईएमआई विवाद में भाई बना हत्यारा, ट्रक से कुचलकर की हत्या
    Breaking News

    ईएमआई विवाद में भाई बना हत्यारा, ट्रक से कुचलकर की हत्या

    AdminBy AdminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। दोनों के बीच कर्ज की किस्त चुकाने को लेकर
    हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को ट्रक से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    झारखंड के देवघर जिले में रविवार को कर्ज की किस्त चुकाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को ट्रक से कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना देवीपुर थाना क्षेत्र में दोपहर के आसपास हुई। आरोपी संजीत जायसवाल (42) ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई बिट्टू (35) को ट्रक से कुचल दिया। बिट्टू चौधरीडीह मेन रोड पर सड़क किनारे एक ढाबे के पास अपनी मोटरसाइकिल धो रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद संजीत अपना ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
    देवीपुर थाने के प्रभारी संदीप कृष्ण ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बिट्टू के नाम पर खरीदे गए ट्रक की ईएमआई के भुगतान को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। घटना के समय संजीत कथित तौर पर शराब के नशे में था और अपराध करने के बाद मौके से फरार हो गया।

    अधिकारी ने आगे कहा कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि संजीत सात भाइयों में दूसरे नंबर का था, जबकि मृतक बिट्टू पांचवें नंबर का था। संजीत के अनुरोध पर बिट्टू ने उसे एक मिनी ट्रक खरीदने में मदद की ताकि वह अपनी आजीविका कमा सके। हालांकि, वाहन की ईएमआई के भुगतान को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
    थाना प्रभारी ने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद संजीत ने बकाया राशि देने से इनकार कर दिया। रविवार सुबह बिट्टू अपने रेस्टोरेंट के बाहर अपनी बाइक साफ कर रहा था। सुबह से ही शराब पी रहे संजीत ने अचानक अपना ट्रक स्टार्ट कर दिया और बिट्टू को कुचल दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

    March 7, 2026

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Ranchi
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.