Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»छठ पर्व से पहले सफर का संकट! रांची से बिहार-यूपी जाने वाली सभी ट्रेनें और बसें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
    Breaking News

    छठ पर्व से पहले सफर का संकट! रांची से बिहार-यूपी जाने वाली सभी ट्रेनें और बसें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    AdminBy AdminOctober 22, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    छठ पर्व को लेकर घर जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेन और बसों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। यह स्थिति छठ से पहले और छठ के बाद तक बनी हुई है।

    रांची रेल मंडल की ओर से 18 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें तथा बसें दोनों ही पूरी तरह फुल हैं। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

    कोई किराए पर वाहन बुक कर रहा है, तो कोई अधिक खर्च कर फ्लाइट से घर जाने की तैयारी में है। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं ताकि वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को सीट मिल सके, लेकिन इससे भी भीड़ की समस्या कम नहीं हुई है।

    सेल सिटी निवासी सुधीर कुमार को मंगलवार को अपने परिवार के साथ गोरखपुर जाना था। उन्होंने बताया कि मौर्या एक्सप्रेस में सीट कंफर्म न होने के कारण उन्हें 24 हजार रुपये खर्च कर किराए पर वाहन बुक कराना पड़ा। सुधीर ने कहा, “हम हर साल छठ पर गोरखपुर जाते हैं, लेकिन इस बार टिकट नहीं मिलने से मजबूरी में कार बुक करनी पड़ी।”

    धुर्वा के अमर कुमार को बस से आरा जाना था, लेकिन सीट न मिलने पर उन्हें अगले दिन की बस से जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें सौ रुपये अतिरिक्त देने पड़े और मनचाही सीट भी नहीं मिली। 23 से 27 अक्टूबर तक ट्रेनों में जगह नहीं है। कई ट्रेनों के टिकट रिग्रेट श्रेणी में पहुंच गए हैं, जिससे अब नई बुकिंग संभव नहीं है।

    रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई उपाय किए गए हैं।

    प्रमुख स्टेशनों पर दैनिक फुटफाल की निगरानी की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में रांची स्टेशन पर यात्रियों की संख्या 53,000 से बढ़कर 58,000 हो गई है, यानी करीब दस प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। रांची स्टेशन पर पार्किंग स्थल और मुख्य द्वार के पास यात्रियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

    यात्रियों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय तथा रांची रेल मंडल में वार रूम्स स्थापित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

    दक्षिण पूर्व रेलवे वर्तमान में 6 नियमित विशेष ट्रेनें और 11 अतिरिक्त त्योहार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके अलावा अन्य जोनों द्वारा चलाई जा रही 16 विशेष ट्रेनें भी दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार से होकर गुजर रही हैं।

    रेलवे ने अतिरिक्त कोचों को एकत्रित कर 20 अतिरिक्त रेक तैयार किए हैं, जिनमें से 11 रेक पूर्व रेलवे द्वारा उपयोग में लाए जा रहे हैं तथा 9 रेक रेलवे बोर्ड द्वारा अन्य जोनों को उपलब्ध कराए गए हैं।

    25 अक्टूबर की स्थिति (ट्रेन – आरक्षण स्थिति)

     

    • रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस – सीसी – वेटिंग 23/ इसी – वेटिंग 5
    • रांची–वाराणसी एक्सप्रेस – स्लीपर – वेटिंग 68/ थर्ड एसी – वेटिंग 27
    • हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस – टूएस – रिग्रेट/ स्लीपर – रिग्रेट/ थर्ड ई – रिग्रेट/ थर्ड एसी – रिग्रेट/ सेकंड एसी – रिग्रेट
    • रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस – टूएस – वेटिंग 101 / सीसी – वेटिंग 41
    • रांची–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस – सीसी – वेटिंग 50/ इसी– वेटिंग 16
    • हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस – स्लीपर – वेटिंग 97/ थर्ड ई – वेटिंग 33 / थर्ड एसी – वेटिंग 60/ सेकंड एसी – वेटिंग 26/ फर्स्ट एसी – वेटिंग 7
    • मौर्या एक्सप्रेस – स्लीपर – वेटिंग 70/ थर्ड एसी – वेटिंग 92/ सेकंड एसी – वेटिंग 27
    • वनांचल एक्सप्रेस – स्लीपर – वेटिंग 115/ थर्ड एसी – वेटिंग 54/ सेकंड एसी – वेटिंग 28/ फर्स्ट एसी – वेटिंग 8
    • राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस – स्लीपर – वेटिंग 40/ थर्ड एसी – वेटिंग 2/ सेकंड एसी – वेटिंग 2
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी
    • Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO
    • छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान
    • रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण
    • जमशेदपुर में कार में आग! सोनारी थाना क्षेत्र की गाड़ी जल कर राख
    • राँची में छठ पर्व 2025: यातायात व्यवस्था और पार्किंग सूचना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.