Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग: 29 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान की आशंका, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Breaking News

    हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग: 29 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान की आशंका, सुरक्षा पर उठे सवाल

    AdminBy AdminOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग शहर के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में मंगलवार को रात दो से ढाई बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। इससे एक-एक कर 29 दुकान चपेट में आ गईं। दुकान में रखे सभी सामान जलकर स्वाहा हो गये। आगजनी की इस घटना में सबसे आलू प्याज और सब्जी की दुकान प्रभावित हुई है। अन्य दुकान भी चपेट में आए हैं। दुकानों में रखा लगभग 50 लाख रुपए के सामान के जल जाने की आशंका है। जो दुकानदार आगजनी की घटना से प्रभावित हुए हैं। उसमें मो सिराज, मो. फारुख, राजू नारायण, संतोष साव, शंभू प्रसाद, रिंकू बर्मा, बंगाली महतो, अशोक साव, गोवर्धन महतो आदि शामिल हैं।

    दुकानदारों का कहना था कि आगजनी की इस घटना में वह बर्बाद हो गए हैं। बरसों की कमाई और पूंजी उनकी जलकर राख हो गई है। वह फिर से कैसे दुकान को खड़ा कर पाएंगे। यह समझ से परे है।

    आगजनी की घटना कैसे हुई। इस पर कोई भी दुकानदार कुछ भी नहीं बता पाए। सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि आगजनी के समय अंधेरा छाया था। डेली मार्केट में सभी दुकानें बंद थी। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। डेली मार्केट से सबसे पहले सदर थाना के ओडी पदाधिकारी को सूचना मिली। उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। फिर थाना से पिछे डेली मार्केट में आग की धुआं और ऊंची ऊंची लपटों को उठते देखा। इसके बाद वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

    डेली मार्केट जिस तरह 500 से अधिक एक दूसरे से सटे दुकानें है। वहा किसी बड़े अनिष्ट की आशंका जताते सदर वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे। देखते-देखते आग भीषण रूप ले चुका था। डेली मार्केट के संकीर्ण गलियों के कारण दमकल गाड़ी प्रवेश नहीं कर पा रही थी। दमकलकर्मियों ने नोजल पाइप जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। तीन से चार घंटे कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को बुझाने में तीन दमकल वाहनों का प्रयोग करना पड़ा। घटना की जानकारी आग की तरह सोशल मीडिया के माध्यम से दुकानदारों तक पहुंचने लगी। आसपास के लोग और दुकानदार घटनास्थल पर भागे-भागे आए फिर आसपास के लोगों ने भी सहयोग किया।

    डेली मार्केट दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और ठिकेदार विनोद सिंह ने मार्केट की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए नगर निगम जिम्मेवार है। नगर निगम सालाना तीन करोड रुपए राजस्व वसूली करती है। इसके अलावा प्रति दुकानदारों से रेंट और होल्डिंग टैक्स भी लिया जाता है। लेकिन साफ सफाई सुरक्षा और सुविधा के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है। यहां तक की शौचालय की समस्या बनी हुई है। बाजार में प्रवेश द्वार और निकासी द्वार तक ठीक नहीं है।

    सुरक्षा के नाम पर पहरेदार भी नहीं रखा जाता है। रात में सामाजिक तत्व प्रवेश कर जाते हैं। बीड़ी सिगरेट गांजा और नशा पान करते हैं। इस मार्केट में आजजनी की आठवी घटना है। आगजनी की इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर दुकानदारों में भी आक्रोश हैं। दुकानदारों में इस बात का भी आक्रोश है कि आगजनिक के बाद मुआवजा राशि नहीं दिया जाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.