Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हटिया-राउरकेला रेलखंड पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी की 10 बोगियां बेपटरी, 17 ट्रेनें प्रभावित, ट्रैक मरम्मत में लगेगा 12 घंटे
    Breaking News

    हटिया-राउरकेला रेलखंड पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी की 10 बोगियां बेपटरी, 17 ट्रेनें प्रभावित, ट्रैक मरम्मत में लगेगा 12 घंटे

    AdminBy AdminOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हटिया-राउरकेला रेलखंड पर सिमडेगा के बानो से सटे कनोरवां स्टेशन के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी की 10 बोगियां बेपटरी हो गई। इससे करीब 100 मीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद इस रूट से चलने वाली करीब 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 13 को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया जबकि चार को रद्द किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त करने में 10 से 12 घंटे का समय लगेगा।

    हटिया से पुरी जाने वाली तपस्वनी एक्सप्रेस के कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि हटिया-पुरी तपस्वनी राउरकेला तक रद्द कर दी गई थी, जिस कारण राउरकेला तक कम समय में पहुंच पाना मुश्किल था। यात्रियों का पूरा पैसा रिफंड किया गया। वहीं, हटिया-रांची स्टेशन में हेल्प डेस्क भी बनाया गया, जहां से लोगों को सूचनाएं दी जा रही थीं। राउरकेला-हटिया पैसेंजर 30 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
    डिब्बों के बेपटरी होने से रेलवे लाइन की अप एवं डाउन दोनों ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। बताया गया कि कानारोवां रेलवे स्टेशन के उतरी केबिन के समीप पोल संख्या 524/29 व 524/36 के बीच राऊरकेला से बोकारो जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में लगभग 100 मीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ट्रैक में बिछी कई स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि मालगाड़ी के पांच से सात बोगी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं बिजली के तार और रेलवे सिग्नल भी टूट गया है।
    हटिया से पुरी जाने वाली तपस्वनी एक्सप्रेस के कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि हटिया-पुरी तपस्वनी राउरकेला तक रद्द कर दी गई थी, जिस कारण राउरकेला तक कम समय में पहुंच पाना मुश्किल था। यात्रियों का पूरा पैसा रिफंड किया गया। वहीं, हटिया-रांची स्टेशन में हेल्प डेस्क भी बनाया गया और वहां से लगातार यात्रियों को मार्ग परिवर्तन होने व ट्रेन रद्द होने की सूचना दी जा रही थी।
    ये ट्रेनें बदले मार्ग से गईं
    अल्लापुजा-धनबाद एक्स., भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल, गोरखपुर-संगबलपुर मौर्य एक्स, जम्मूतवी-संबलपुर एक्स, पुरी-हटिया तपस्वनी एक्स्रपेस, गया-एलटीटी एक्सप्रेस, दुर्ग-हटिया स्पेशल, धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, सिकंदराबाद-दरभंगा, संबलपुर-गोरखपुर मर्मोय एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस, सर एम विश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल-हटिया एक्स. बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ।
    डीआरएम रांची करुणानिधि सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों को रद किया गया है। वहीं कई का मार्ग भी बदला गया है।
    मरम्मत पूरा होने के बाद जल्द ही ट्रेनो का परिचालन शुरु करा दिया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.