भविष्य में राजधानी रांची के रेलवे यात्रियों को नई वंदेभारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। क्योंकि, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने छह जगहों के लिए नई वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने का सुझाव और प्रस्ताव भेजा है। यह सुझाव प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के द्वारा की गई मांग के आलोक में की गई है।
इस संबंध में जोनल रेलवे ने रेलवे बोर्ड को फरवरी और अक्तूबर में दो बार जेडआरयूसीसी के मांगों को अवगत कराते हुए पत्र भेजा। इसमें रांची-रायपुर और रांची से राउरकेला के बीच वंदेभारत चलाने, बेंगलुरु और रांची-पुणे वाया पणवेल मार्ग होकर स्लीपर वाली वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई। इसके अलावा रांची से नई दिल्ली व रांची-एलटीटी के बीच स्लीपर वाली वंदेभारत चलाने की मांग की गई है।
दूसरी ओर, रांची से पुरी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा कर दी गई है, लेकिन रांची-पुरी वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन इन दिनों ठंडे बस्ते में चल गया है। ऐसे में नई वंदेभारत एक्सप्रेस की मांग से यात्रियों में आशा जगी है। उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति छह में कुछ नई जगहों के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस रांची के यात्रियों को मिल जाए। रांची-वाराणसी वंदेभारत के संबंध में रेलवे ने कहा कि रुट का निर्धारण हो चुका है, फिर भी रेलवे बोर्ड के पास सुझाव दे दिया गया हैं। हावड़ा-राउरकेला और हटिया से रायपुर के मामले में रेलवे बोर्ड को दो बार सुझाव भेजने की बात कही गई। रांची-बेंगलुरु, हटिया-पुर्णे, नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत के संबंध में कहा गया कि यह रेलवे बोर्ड का नीतिगत मामला है।
हालांकि इस रेलवे ने 2024 में भारतीय रेलवे समय सारणी सम्मेलन में रांची और एसएमवीबी के बीच अमृत भारत ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बोर्ड के द्वारा सहमति नही दी गई। इस मांग को रेलवे बोर्ड को दो बार भेजा जा चुका है।
क्या है रांची से चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों की स्थिति
त्योहारों के मौसम में आठ बोगी वाली रांची-पटना और रांची वाराणसी वंदेभारत में सीट नहीं मिल रही थी, लेकिन पटना में वर्तमान में खाली चल रही है और वाराणसी वाली एक्सप्रेस में 10 नवंबर तक सीट नहीं है। वहीं, रांची-हावड़ा वंदेभारत में त्योहार के समय भीड़ रही। वर्तमान में तीन नवंबर तक बर्थ नहीं।
अन्य सामान्य ट्रेनों कहां-कब चलती हैं
गया-मुंबई एलटीटी वाया रांची सप्ताह में एक दिन, हटिया-एलटीटी सप्ताह में दो दिन, रांची-एलटीटी सप्ताह में एक दिन चलती हैं।
– हटिया-पुणे स्पेशल सप्ताह में मात्र दो दिन।
– हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु सप्ताह में एक दिन, बेंगलुरु स्पेशल दो दिन।
रांची से नई दिल्ली के लिए संपर्कक्रांति दो दिन, दिल्ली राजधानी एक दिन, स्वर्णजयंती तीन दिन, राजधानी वाया बोकारो दो दिन, संबलपुर-जम्मूतवी चार दिन, राजधानी वाया चोपन एक दिन, गरीबरथ तीन दिन, स्वर्णजयंती वाया गोमो तीन दिन, आनंदविहार पूजा स्पेशल एक दिन चलती हैं।
 
		
