Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा
    Breaking News

    घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा

    AdminBy AdminNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि 45 घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया है। उप चुनाव में 300 मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान सम्पन्न हो चुका है। किसी भी स्थान पर किसी अप्रिय घटना का संज्ञान प्राप्त नहीं हुआ है। श्री के रवि कुमार मंगलवार को निर्वाचन सदन से 45 घाटशिला उपचुनाव के समाप्ति के उपरान्त मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एमसीसी एवं अन्य वायलेशन के लिए दो एफआईआर आज फाइल हुए है। जिसमें एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीक्रेसी ऑफ वोट का वायलेशन करने को लेकर एवं दूसरा कुछ पैसे के साथ में मतदान के दिन में घूमने को लेकर मामला सामने आया है। इसे दो अलग-अलग केस के रूप में एफआईआर फाइल किया गया है।

    के. रवि कुमार ने कहा है कि पूर्व में एमसीसी के दो केस फाइल हुए थे। अभी तक घाटशिला उपचुनाव में एमसीसी के कुल चार केस फाइल हुए।पहले दो केस में एक लाइसेंस आर्म्स के साथ में इलेक्शन पीरियड में घूमना एवं दूसरा एआई का यूज़ करते हुए कुछ आपत्तिजनक संदेश जारी की गई थी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि केवल तीन पोलिंग स्टेशन को छोड़कर आज सभी पोलिंग पार्टी शाम को वापस आ जाएंगे। ये 3 मतदान केंद्रों का लोकेशन इंटीरियर इलाके में होने के कारण ये पोलिंग पार्टी कल सुबह वापस आएंगे। इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व में ही अनुमति ले ली गई थी साथ ही इनके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस हेतु सभी प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी गई गई है।

    के. रवि कुमार ने कहा कि अभी अपराह्न 5:00 बजे तक वोटिंग परसेंटेज 73.88% है। क्लोजअप पोल, एंड ऑफ पोल का एवं स्क्रूटनी के बाद डेटा अद्यतन होगी, 14 नवंबर को मतगणना की निर्धारित है।

    इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    • झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान
    • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    • लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.