झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए शीर्ष नेतृत्व पहुंचा।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज की अस्मिता के लिए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।
धरती आबा की 150वीं जयंती पर पूरा राज्य उनकी विचारधारा, उनके नेतृत्व और जन-जागरण की ऐतिहासिक विरासत को स्मरण कर रहा है।

