पटना :बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद खास होने वाला है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरा गांधी मैदान प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल — कौन लेगा मंत्री पद की शपथ?
सूत्रों के अनुसार, नई नीतीश सरकार की कैबिनेट लिस्ट लगभग तय मानी जा रही है।
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री:
-
मंगल पांडे
-
नितिन नवीन
-
रेणु देवी
-
संजय सरावगी
-
रमा निषाद
-
कृष्ण कुमार ऋषि
जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री:
-
विजय कुमार चौधरी
-
बिजेंद्र प्रसाद यादव
-
श्रवण कुमार
-
अशोक चौधरी
-
लेसी सिंह
-
जमा खान
BJP (रामविलास) कोटा:
-
राजू तिवारी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि सभी नामों पर औपचारिक मुहर लगभग लग चुकी है।
जानिए—नीतीश कुमार ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। करीब 20 सालों में उन्होंने 9 बार सीएम पद की शपथ ली है। अब आज वे 10वीं बार शपथ लेकर एक नया रिकॉर्ड बना देंगे।
🔹 1st Shapath — मार्च 2000
पहली बार सीएम बने, मगर बहुमत साबित न कर पाने के कारण 7 दिन में इस्तीफा देना पड़ा।
🔹 2nd Shapath — 24 नवंबर 2005
एनडीए के साथ सरकार बनाई और दूसरी बार सीएम बने।
🔹 3rd Shapath — 26 नवंबर 2010
जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की वापसी, तीसरी बार सत्ता संभाली।
🔹 4th Shapath — 20 नवंबर 2015
महागठबंधन की जीत के बाद चौथी बार पदभार ग्रहण किया।
🔹 5th Shapath — 27 जुलाई 2017
महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में लौटे और फिर सीएम बने।
🔹 6th Shapath — 16 नवंबर 2020
सातवीं बार शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद थे।
🔹 7th Shapath — 10 अगस्त 2022
एनडीए छोड़कर आरजेडी के साथ गए और आठवीं बार सीएम बने।
🔹 8th Shapath — 28 जनवरी 2024
नौवीं बार शपथ ली और उसी दिन महागठबंधन छोड़कर फिर एनडीए में शामिल हो गए।
🔹 9th & Now 10th Shapath — 20 नवंबर 2025
आज वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रचेंगे।

