रांची: झारखंड में इन दिनों सुबह और शाम ठंड का हल्का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर में धूप निकलते ही ठंड कम हो जाती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने ताज़ा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अगले चार दिनों तक (27 नवंबर तक) सुबह कोहरा या धुंध की संभावना है, जबकि दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके कारण तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
29-30 नवंबर को भी बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 नवंबर को भी आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे। 29 और 30 नवंबर के लिए जारी अपडेट में कहा गया है कि दोपहर, शाम या रात तक बादल छाए रहने से तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
26 नवंबर से तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में 24 और 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इसके बाद 26, 27 और 28 नवंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि सुबह हल्के कोहरे या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा और वर्तमान में किसी मौसमीय बदलाव का संकेत नहीं है। लोग दिन में खिली धूप का आनंद ले रहे हैं।
नवंबर के अंत में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड और बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहा।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 30.5°C (पाकुड़)
सबसे कम न्यूनतम तापमान: 11.3°C (लोहरदगा)
रांची का तापमान:
- अधिकतम: 26.4°C
न्यूनतम: 13.4°C

